Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » World AIDS Day 2025: बिलासपुर में रोजाना मिल रहे एड्स के मरीज, 10 साल में 5108 आए सामने
Breaking News

World AIDS Day 2025: बिलासपुर में रोजाना मिल रहे एड्स के मरीज, 10 साल में 5108 आए सामने

By adminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 12 2025 hiv aids 2025121 94039
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: संभाग में एचआइवी/एड्स के बढ़ते मरीज की संख्या का आंकलन इसी से लगाया जा सकता है कि साल 2016 से 2025 तक जिले में 5108 एड्स मरीज मिल चुके हैं, हर दिन जिले में औसतन एक से दो नए मरीज की पहचान हो रही है। वहीं इस साल 30 नवंबर की स्थिति तक 11 महीने में 352 एड्स मरीज खोजे जा चुके हैं।

एड्स मरीजों के आकड़ों का खुलासा सिम्स के एआरटी सेंटर से हो रहा है, जो इनके मरीजों को खोजने के साथ उन्हें दवाओं के माध्यम से नया जीवन देने का काम अनवरत कर रही है। जानकारों के अनुसार चिंता की बात यह है कि अब भी आधे मरीजों की पहचान नहीं हो पाई है।

क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस?

एक दिसंबर को पूरे विश्व में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचाना है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इस प्रयासों के बाद भी यह जानलेवा बीमारी नियंत्रण से बाहर है।

क्या है एड्स?

एचआईवी यानि एड्स एक ऐसा वायरस है जो हमारी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। इससे तरह तरह की बीमारियां लोगों को जल्द घेर लेती हैं। इसी अवस्था को एड्स कहते हैं।

5 हजार से ज्यादा पहुंची मरीजों की संख्या

सिम्स के एआरटी सेंटर में एड्स पीड़ितों का उपचार करने के साथ उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 2010 में सेंटर खुलने के बाद से लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। 2025 तक इनकी संख्या बढ़कर 5000 पार हो चुकी है।

इस संबंध में एआरटी सेंटर का कहना है कि एचआइवी/एड्स के मरीजों को खोजने और उनके उपचार का प्रयास जारी है। लेकिन अब भी लोगों का इस बारे में जागरूक न होना सबसे बड़ी समस्या है। एक छोटी से गलती भी इस जानलेवा बीमारी से ग्रसित कर देती है।

एआरटी सेंटर के मुताबिक अब भी आधे मरीजों की पहचान नहीं हो पाई है। स्थिति को देखकर साफ है कि शासन द्बारा महज एआरटी सेंटर खोल देना काफी नहीं है। मरीजों की पहचान करने के लिए व्यापक प्रयास करने की जरूरत है। इसके बाद भी उनकी काउंसिलिग कर उपचार किया जा सकेगा।

naidunia_image

यें हैं बीमारी फैलने के मुख्य कारण

  • असुरक्षित यौन संबंध।
  • संक्रमणित सुई का बार-बार उपयोग।
  • वेश्यावृत्ति।
  • एचआइवी पीड़िता से जन्मा बच्चा।

इंजेक्शन से नशा भी एक बड़ा कारण

जिले में इंजेक्शन से नशा करने वालों की बड़ी संख्या ओएसटी (ओरल सबटीयूएड थेरिपी) सेंटर में ऐसे तीन हजार से ज्यादा का उपचार चल रहा है, जो बार बार संक्रमित सुई का उपयोग करते हैं, जिनमे से 600 से ज्यादा एचआईवी से संक्रमित हुए हैं, इनमें से 30 से ज्यादा समय के साथ उपचार व जानकारी के अभाव में एड्स से ग्रसित हुए हैं।

यह भी पढ़ें- World AIDS Day: MP में एचआइवी का हाई अलर्ट… 40% नए मरीज 15 से 35 साल के युवा, 48,000 से ज्यादा लाइफलाइन पर

महिलाओं में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ी

राज्य के एनएफएचएस-5 के आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि पहले जहां 20 प्रतिशत महिलाओं को ही एचआईवी एड्स की जानकारी थी, वहीं अब 23 प्रतिशत महिलाओं को एचआईवी एड्स के बारे में पर्याप्त जानकारी है। इसके अतिरिक्त पहले 57 प्रतिशत महिलाएं ही जानतीं थीं कि शारीरिक सम्बन्ध के दौरान कंडोम के प्रयोग से एचआईवी एड्स से बचा जा सकता है। अब लगभग 76 प्रतिशत महिलाओं को इस बारे में पता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Weather Update| Cold wave Surguja Ambikapur Mainpath Jashpur | ठंड बढ़ी…रायपुर में 12 जगहों पर अलाव की व्यवस्था: अंबिकापुर में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान, रायगढ़ में भी लुढ़का पारा, 2 दिन ऐसा ही मौसम – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Drug smuggler arrested near Science College ground | रायपुर में ढाई लाख का ड्रग्स बेचते 2 आरोपी पकड़ाए: साइंस कॉलेज के पास ग्राहक ढूंढ रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – Chhattisgarh News

December 6, 2025

The young man said – have sex with me… or I will get you killed | युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड की, धमकाया: कहा- उठवा लुंगा, अलग-अलग नंबरों से अश्लील बातें की, पति को मारने की धमकी दी – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046836
Views Today : 39
Views Last 7 days : 1402
Views Last 30 days : 3730
Total views : 62498
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.