Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Workers protest against new labour laws in Durg-Bhilai | दुर्ग-भिलाई में नए श्रम कानूनों के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन: कानून वापस लेने की मांग, मजदूर नेता बोले-ये मजदूरों के हितों को प्रभावित करेंगे – durg-bhilai News
Breaking News

Workers protest against new labour laws in Durg-Bhilai | दुर्ग-भिलाई में नए श्रम कानूनों के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन: कानून वापस लेने की मांग, मजदूर नेता बोले-ये मजदूरों के हितों को प्रभावित करेंगे – durg-bhilai News

By adminNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6959e7a0 6a80 41b6 9080 62a10edbf664 1764401083029
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


केंद्र सरकार के लागू किए जा रहे चार नए श्रम कानूनों के विरोध में दुर्ग-भिलाई औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर संगठनों ने आज श्रम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इन कानूनों को वापस लेने

.

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए, जिन्होंने इसे मजदूर हितों पर सीधा हमला बताया। मजदूर नेता कलादास डहरिया ने इन कानूनों को पूंजीपतियों के पक्ष में बताते हुए कहा कि ये मजदूरों के हितों को गंभीर रूप से प्रभावित करेंगे। उन्होंने कार्य अवधि को लेकर चिंता जताई।

डहरिया ने बताया कि पहले से ही 8 घंटे की कार्य अवधि कानूनी रूप से तय है, लेकिन कई कंपनियों में मजदूरों से 12 से 14 घंटे तक काम लिया जाता है, जबकि वेतन में कोई वृद्धि नहीं होती। उन्होंने आशंका जताई कि 12 घंटे की कानूनी कार्य अवधि लागू होने पर मजदूरों से 16-17 घंटे तक काम लिया जा सकता है, जिससे उनका शोषण बढ़ेगा।

384d6f31 7fc2 4c31 967c 9a0b16139127 1764401083030

बड़े पैमाने पर छंटनी का खतरा

कलादास डहरिया ने 300 से कम मजदूरों वाली कंपनियों को मिलने वाली छूट पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले 50 मजदूरों वाली कंपनी में किसी कर्मचारी को हटाने के लिए श्रम आयुक्त को नोटिस देना अनिवार्य था। नए कानून के तहत, 300 से कम कर्मचारियों वाली कंपनियों को बिना सरकारी हस्तक्षेप के मजदूरों को निकालने की खुली छूट मिल जाएगी।

डहरिया के अनुसार, इससे छोटे उद्योगों में, जहां 50 या 100 मजदूर काम करते हैं, बड़े पैमाने पर छंटनी का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून मालिकों और ठेकेदारों को मनमानी करने का लाइसेंस देता है।

133fbbb7 3faa 4c51 80a5 2f0d174f082c 1764401083030

पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप

डहरिया ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा पूरी तरह पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की है। उन्होंने कहा कि सरकार को पूंजीपतियों से फायदा मिलता है, मजदूरों से नहीं, इसलिए मजदूरों की हालत और बदतर बनाने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार, ये कानून मजदूर वर्ग को गुलामी की ओर धकेलने वाले हैं।

मजदूर संगठनों ने मांग की कि चारों श्रम कानून तुरंत वापस लिए जाएं। उनका कहना है कि यदि सरकार ने आवाज नहीं सुनी, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। श्रम आयुक्त विकास सरोदे ने बताया कि नए श्रम कानूनों को लेकर श्रमिकों में विरोध था, जिसे लेकर उन्होंने ज्ञापन सौंपा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Rakesh Jain, who defrauded officials and businessmen of crores of rupees, arrested | अवैध कोल वसूली मामले में राकेश जैन गिरफ्तार: कोल घोटाले के मास्टरमाइंड सूर्यकांत को हवाला के जरिए 50 करोड़ भेजा; 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड – Chhattisgarh News

December 12, 2025

Commission’s eye on Congress-supported voters | भिलाई में जुड़ा बिलासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम: विजय केशरवानी बोले- भाजपा निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं को टारगेट कर रही – Bilaspur (Chhattisgarh) News

December 12, 2025

Manendragarh DFO accused of corruption | मनेंद्रगढ़ DFO पर भ्रष्टाचार के आरोप: भाजपा नेता धर्मेंद्र पटवा ने तबादले की मांग की, कांग्रेस के प्रदर्शन की सराहना – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

December 12, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

047750
Views Today : 92
Views Last 7 days : 1376
Views Last 30 days : 4489
Total views : 63493
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.