एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखंड के ग्राम बरदर में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला पटवारी की मौत हो गई। बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर में यह हादसा हुआ। इस घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल बैकुंठप
.
मृतक महिला पटवारी की पहचान कुमुद पांडे के रूप में हुई है। वहीं, बाइक सवार रौशन यादव गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बैकुंठपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

नशे में बाइक चालक ने महिला पटवारी को टक्कर मारी
जानकारी के अनुसार, महिला पटवारी कुमुद पांडे की ड्यूटी जिला प्रशासन द्वारा खड़गवां के बरदर स्थित धान खरीदी केंद्र में लगाई गई थी। वह प्रतिदिन मनेन्द्रगढ़ से बरदर धान खरीदी केंद्र आती-जाती थी। शुक्रवार को भी वह अपनी ड्यूटी पूरी कर मनेन्द्रगढ़ वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि रौशन यादव शराब के नशे में बाइक चला रहा था और उसने पटवारी की स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद महिला पटवारी को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें खड़गवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद जिला प्रशासन पर उठे सवाल
इस दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय में रहने वाली महिला पटवारी को लगभग 45 किलोमीटर दूर खड़गवां विकासखंड में ड्यूटी पर लगाना उचित नहीं था। बताया गया कि महिला पटवारी का एक बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर था, जिसके कारण उन्हें प्रतिदिन इतनी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।
<
