Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Woman accuses husband, in-laws of dowry and assault | महिला ने पति, सास-ससुर पर दहेज, मारपीट का आरोप लगाया: कांकेर में पहले शिकायत वापस ली, अब फिर से मामला दर्ज कराया – Kanker News
Breaking News

Woman accuses husband, in-laws of dowry and assault | महिला ने पति, सास-ससुर पर दहेज, मारपीट का आरोप लगाया: कांकेर में पहले शिकायत वापस ली, अब फिर से मामला दर्ज कराया – Kanker News

By adminDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
50e7cb51 8741 4872 beaa c66fb56003ab 1764647032477
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



50e7cb51 8741 4872 beaa c66fb56003ab 1764647032477

महाराष्ट्र की महिला ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ कांकेर के दुर्गुकोंदल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने उन पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और दहेज की मांग सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

.

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम नेहा ठगेल है। जो कि भद्रावती तहसील के कुचना की रहने वाली है। उसका कहना है कि पिछली बार परिवार टूटने के डर और दबाव के कारण उसने शिकायत वापस ले लिया था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर को पति सूरज ठगेल, सास और ससुर ने मारपीट की और प्रताड़ित किया। इस मारपीट का कारण बेसन के पकौड़े खाना था, जिसके बाद मां-बहन की गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस घटना के बाद नेहा ने 29 अक्टूबर को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी और उनका मेडिकल मुलाहिजा भी कराया गया था। हालांकि उस समय पति, सास-ससुर की मौजूदगी और परिवार टूटने की आशंका के कारण उन्होंने लिखित में कार्रवाई न करने की बात कही थी।

दहेज की मांग

नेहा ठगेल ने अपनी शिकायत में बताया है कि ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल के लोग पहले से ही सोना और दहेज की मांग करते हुए उन्हें परेशान करते आ रहे हैं। मारपीट से उन्हें काफी चोटें आईं। जिसका मुलाहिजा भी सीएचसी दुर्गुकोंदल में कराया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित महिला की शिकायत पर दुर्गुकोंदल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज ठगेल (पति), मालती ठगेल (सास), और ज्ञानचंद ठगेल (ससुर) के खिलाफ धारा 115(2) (मारपीट), धारा 296 (जान से मारने की धमकी), धारा 3(5) (दहेज उत्पीड़न), और धारा 351(3) बीएनएस (अपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोरी के संदेह में पूछताछ करने पर महिला से मारपीट

बांदे थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए पुलिस के साथ गई 53 वर्षीय महिला पर संदेही के परिजनों ने गंभीर हमला कर दिया। मारपीट में पीड़िता का एक दांत टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यदि पुलिसकर्मी बीच-बचाव नहीं करते, तो हमलावर उसे जान से मार देते।

घटना कैसे हुई

पीड़ित महिला बासु विश्वास (53 वर्ष), निवासी पीव्ही-129 गोविंदपुर, ने बताया कि 29 नवंबर की शाम उन्हें चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाना पखांजुर बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान पुलिस टीम संदेही परितोष सरकार (निवासी पीव्ही-85 राधापुर) के घर गई, जहां बासु विश्वास भी मौजूद थीं।

जैसे ही वे संदेही के घर पहुंचीं, परितोष सरकार की पत्नी विनती सरकार उन पर चिल्लाने लगीं और आरोप लगाया कि वह उनके पति को फंसाने आई हैं। इसके बाद विनती सरकार, प्रिया सरकार, साथी सरकार, तारक, अविनाश, तोता रानी सरकार सहित अन्य लोगों ने मिलकर पीड़िता का रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। समूह ने बासु विश्वास के हाथ और बांह खींचे तथा हाथ-मुक्कों से हमला किया। मारपीट में उनका एक दांत टूट गया और हाथ-पैर में चोटें आईं।

पुलिस ने बचाई जान

पीड़िता के अनुसार, मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। उन्होंने कहा कि पुलिस समय पर बीच न पड़ती, तो हमलावर उन्हें जान से मार सकते थे।

एफआईआर दर्ज

बासु विश्वास की शिकायत पर बांदे थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी विनती सरकार, प्रिया सरकार, साथी सरकार, तारक, अविनाश एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 191(1), 296, 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Weather Update| Cold wave Surguja Ambikapur Mainpath Jashpur | ठंड बढ़ी…रायपुर में 12 जगहों पर अलाव की व्यवस्था: अंबिकापुर में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान, रायगढ़ में भी लुढ़का पारा, 2 दिन ऐसा ही मौसम – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Drug smuggler arrested near Science College ground | रायपुर में ढाई लाख का ड्रग्स बेचते 2 आरोपी पकड़ाए: साइंस कॉलेज के पास ग्राहक ढूंढ रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – Chhattisgarh News

December 6, 2025

The young man said – have sex with me… or I will get you killed | युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड की, धमकाया: कहा- उठवा लुंगा, अलग-अलग नंबरों से अश्लील बातें की, पति को मारने की धमकी दी – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046837
Views Today : 40
Views Last 7 days : 1403
Views Last 30 days : 3731
Total views : 62499
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.