![]()
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुई मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू में युवक ने पत्नी को अलग रहने के लिए कहा, लेकिन पत्नी तैयार नहीं हुई तो पति ने जहर पी लिया। युवक की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पत्नी का प्रेम संबंध उसके चचेरे देवर के साथ होने
.
जानकारी के मुताबिक, कापू के जमटगा निवासी गुरू प्रसाद यादव (32) बोरवेल कंपनी में काम करता था। कई-कई महीने तक घर से बाहर रहता था। इस दौरान उसकी पत्नी बेलासो यादव घर में ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी। उनके घर चचेरा देवर आशीष यादव का आना-जाना था।
बेलासो और आशीष के बीच प्रेम संबंध बन गया था। जब इसकी जानकारी गुरू प्रसाद यादव को लगी, तो वह पत्नी से मारपीट करने लगा। मारपीट किए जाने के बाद बेलासो अपने मायके चली गई थी।
अलग रहने के लिए कहा तो हुआ विवाद
गुरू प्रसाद यादव 2 दिसंबर को घर पहुंचा था। उसकी पत्नी बेलासो मायके से वापस घर आ गई थी। गुरू प्रसाद यादव का पत्नी से फिर से विवाद हुआ। 08 दिसंबर की शाम को गुरू प्रसाद यादव स्टांप लेकर घर पहुंचा और पत्नी बेलासो से अलग होने के लिए हस्ताक्षर करने के लिए कहा। बेलासो ने इससे इनकार कर दिया।
गुरू प्रसाद यादव पत्नी से विवाद के बाद घर से बाहर निकला। उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उसने कीटनाशक की शीशी बाहर फेंकी। उसे शीशी फेंकते हुए पत्नी ने देख लिया। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी।
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत
परिजन गुरू प्रसाद यादव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कापू पहुंचे, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी बीती रात मौत हो गई।
पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में परिजनों का बयान दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
<
