![]()
.
शहर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और तेज रफ्तार वाहनों को देखते हुए जनसेवा समिति एक सोच, एक पहल के सदस्यों ने हाइवे पर बने बड़े ब्रेकरों पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू किया है। यह कदम सुरक्षा और दुर्घटना रोकथाम की दिशा में अच्छी पहल है।
समिति के अध्यक्ष दीपक धावलकर, सदस्य जगतारन झारिया, चितरंजन, मानिकराम कौशिक और लक्ष्मीकांत यादव ने बताया कि ब्रेकर की वजह से वाहन चालक अचानक स्पीड कम करने पर गाड़ी अनियंत्रित हो जाती है। इससे अनियंत्रित वाहन चलाने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। सफेद पट्टी और रास्तों में जेब्रा क्रॉसिंग लगाने का उद्देश्य ब्रेकर को स्पष्ट रूप से दिखाई देना और वाहन चालकों को समय पर चेतावनी देना है। इसे सभी मार्गों में लागू किया जाना चाहिए।
<
