Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » WhatsApp पर प्रेमी ने किया ब्लॉक, नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर की हत्या
Breaking News

WhatsApp पर प्रेमी ने किया ब्लॉक, नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर की हत्या

By adminFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
03 02 2026 whatsapp block murder
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: मंगला के शिक्षक कालोनी में किराए पर रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वाट्सएप पर ब्लाक कर दिया। इससे नाराज प्रेमिका मंगलवार की सुबह प्रेमी क …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 04:41:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 04:41:08 PM (IST)

WhatsApp पर प्रेमी ने किया ब्लॉक, नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर की हत्या
वाट्सएप पर प्रेमी ने किया ब्लॉक।

HighLights

  1. वाट्सएप पर प्रेमी ने किया ब्लॉक।
  2. गुस्से में प्रेमिका ने चाकू मारकर की हत्या।
  3. वार से युवक बेड पर गिरकर तड़पने लगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मंगला के शिक्षक कालोनी में किराए पर रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वाट्सएप पर ब्लाक कर दिया। इससे नाराज प्रेमिका मंगलवार की सुबह प्रेमी के रूम पर पहुंची। उसने ब्लॉक करने की बात को लेकर प्रेमी के सीने पर चाकू से वार कर दिया। एक ही वार में युवक की मौत हो गई। इधर शोर सुनकर दूसरे कमरे में रहने वाले लड़के वहां पहुंचे। युवकों ने युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रतनपुर क्षेत्र के कर्रा में रहने वाले कामता प्रसाद मधुकर(25) एक होटल में काम करते थे। करीब एक साल से उनकी पहचान और प्रेम प्रसंग कुदुदंड में रहने वाली श्रुति सूर्यवंशी से थी। दोनों मोबाइल पर लंबे समय तक बात किया करते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। इससे परेशान होकर सोमवार को कामता ने श्रुति को वाट्सएप पर ब्लाक कर दिया। इससे युवती और नाराज हो गई।

मंगलवार की सुबह वह सीधे कामता के रूम पर पहुंच गई। उसने कामता को वाट्सएप से ब्लाक हटाने के लिए कहा। युवक ने जब मना किया तो वह चीखते हुए मोबाइल लूटने का प्रयास करने लगी। जब मोबाइल नहीं लूट पाई तो उसने चाकू उठाकर कामता के सीने पर वार कर दिया। एक ही वार में युवक बेड पर गिरकर तड़पने लगा। इधर शोर सुनकर दूसरे कमरे में रह रहे युवक भी वहां पहुंच गए।

कुछ ही देर में कामता की मौत हो गई। युवकों ने युवती को पकड़कर घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर शव कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पर युवक और युवती के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम आसपास रहने वालों से पूछताछ कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

SC Halts High Court Order on Sub-Engineers

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

राजधानी में 10 लाख का गुटखा जब्त:खमतराई इलाके के यार्ड में किया गया था डंप, नॉर्थ जोन पुलिस और ACCU ने की कार्रवाई

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060354
Views Today : 24
Views Last 7 days : 2878
Views Last 30 days : 7913
Total views : 78111
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.