![]()
पोलमी| वनांचल क्षेत्र में इन दिनों ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आने से शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों की दिनचर्या बदल गई है।
.
क्षेत्र के ग्राम पोलमी, पुटपुटा, भेड़ागढ़, परसेल खार, पंडरीखार, आगरपानी, बोहिल, झूमर और आसपास के गांव में लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीण सुबह और शाम के समय आग जलाकर ठंड से बचने की जुगत में लगे रहते हैं। शाम होने पर ग्रामीण जल्दी घरों में दुबक जाते हैं। ठंड में सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चों पर असर पड़ रहा है।
<
