Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Vikas Tiwari expelled from the party for 6 years | विकास तिवारी 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित: झीरम जांच आयोग को लेकर बयानबाजी के बाद प्रभारी महामंत्री ने की कार्रवाई – Raipur News
Breaking News

Vikas Tiwari expelled from the party for 6 years | विकास तिवारी 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित: झीरम जांच आयोग को लेकर बयानबाजी के बाद प्रभारी महामंत्री ने की कार्रवाई – Raipur News

By adminJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
p9e05l1767283351 1768125096
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई झीरम घाटी हमले से जुड़े बयान और न्यायिक जांच आयोग को लेकर की गई टिप्पणी के बाद की गई है।

.

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, विकास तिवारी को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह फैसला लिया गया। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है।

प्रभारी महामंत्री ने की कार्रवाई

प्रभारी महामंत्री ने की कार्रवाई

लिफाफा, नार्को टेस्ट और बढ़ता विवाद

इससे पहले विकास तिवारी कांग्रेस भवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने झीरम घाटी हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद उन्होंने दावा किया था कि उनके पास इस मामले से जुड़े अहम दस्तावेज हैं और वही लिफाफा कांग्रेस कार्यालय में सौंपा था।

विकास तिवारी ने झीरम घाटी हमले की सच्चाई सामने लाने की बात कहते हुए एनआईए और झीरम जांच आयोग को पत्र लिखकर नार्को टेस्ट की मांग भी की थी। इस पत्र में भाजपा नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल होने के बाद पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया था।

पद से हटाने के बाद नोटिस, अब निष्कासन

नार्को टेस्ट की मांग वाला पत्र सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ माना। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, तिवारी के दिए गए दस्तावेज और स्पष्टीकरण की समीक्षा के बाद मामला आलाकमान के सामने रखा गया। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर अब छह साल के निष्कासन की कार्रवाई की गई है। पार्टी के भीतर इस फैसले को अनुशासन बनाए रखने के सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अब सबकी नजर इस पर है कि इस कार्रवाई के बाद विकास तिवारी आगे क्या रुख अपनाते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं का रहेगा जमावड़ा:नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार समारोह आज; पूर्व CM बघेल को छोड़ सभी दिग्गज रहेंगे मौजूद

January 21, 2026

छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है धान खरीदी की तारीख:साय कैबिनेट की बैठक में आज होगा विचार; 23 जनवरी से नवा रायपुर में कमिश्नर सिस्टम

January 21, 2026

रायगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री:तेज ठंड से लोगों को मिली राहत, सीजन के अंतिम पड़ाव में पहुंचा ठंड

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056033
Views Today : 23
Views Last 7 days : 1949
Views Last 30 days : 6944
Total views : 72303
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.