Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Victory is achieved only by those who put their heart and soul into work. | जीत उन्हीं की होती है जो तन-मन को काम में लगाएं – Jashpur News
Breaking News

Victory is achieved only by those who put their heart and soul into work. | जीत उन्हीं की होती है जो तन-मन को काम में लगाएं – Jashpur News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 1765629805693d5f6d3a796 b109163356674
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 1765629805693d5f6d3a796 b109163356674

.

अहिंसा रक्षा पदयात्रा के अंतर्गत महासमाधि धारक आचार्य विद्यासागर महाराज से दीक्षित मुनि धर्म सागर महाराज और मुनि भाव सागर महाराज के सान्निध्य में चल रही पदयात्रा का शनिवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर कुनकुरी में प्रवेश हुआ। मुनि संघ ने लगभग 700 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर कुनकुरी में प्रवेश किया, जिससे जैन समाज में उत्साह का माहौल बन गया।​मुनि संघ के मंगल प्रवेश पर कुनकुरी जैन समाज के लोगों ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन किया और आरती उतारकर उनका भावभीना स्वागत किया। मुनि संघ के पद विहार में भारत के कई नगरों से आए श्रद्धालु और महानुभाव शामिल हुए। ​

मुनिने जीवन में कामयाबी हासिल करने का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि “जीत उन्हीं की होती है जो अपने काम को पूरा करने में अपने तन-मन को लगा देते हैं और आखिरी क्षणों तक हार नहीं मानते।​ उन्होंने जोर दिया कि हारने पर बहानेबाजी में ऊर्जा बरबाद नहीं करनी चाहिए, बल्कि नये तरीके खोजने चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि हार का मतलब, सब कुछ समाप्त नहीं बल्कि सब कुछ फिर से शुरू करना है।भरी हुई आंखो से साफ दिखाई नहीं देता, हार के बारे में सोचेंगे तो जीत साफ दिखाई नहीं देगी। उन्होंने बताया कि सफलता संयोग से नहीं, समर्पण से मिलती है, और हार तो हमें केवल ये सिखाती है कि अगली बार क्या न किया जाए। ​मुनि भावसागर ने आत्म-मूल्यांकन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफलता तभी तय है जब हम अपनी प्रगति का विश्लेषण स्वयं करें और अपनी लड़ाई खुद लड़ें। ​इस अवसर पर जैन मंदिर प्रांगण में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि भावसागर जी महाराज ने सफलता, असफलता और कर्म में तन्मयता पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।

उन्होंने कहा कि अक्सर लोग प्रयासों के बाद इच्छित फल न मिलने पर हार मान लेते हैं, निराश हो जाते हैं और दूसरों को दोष देने लगते हैं।हार-जीत का खेल, दिलो-दिमाग और तन्मयता का खेल है। जीत और हार में ज्यादा अन्तर नहीं होता, सिर्फ एक कदम का अन्तर होता है। एक कदम आगे चलने वाला जीत जाता है। इसका मतलब ये नहीं कि एक कदम पीछे रहने वाला हार गया है, बल्कि इसका मतलब केवल इतना है कि अभी एक कदम और चलने को रह गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

February 12, 2026

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060347
Views Today : 17
Views Last 7 days : 2871
Views Last 30 days : 7906
Total views : 78104
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.