Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » UPSC 2026 प्रीलिम्स: फेस स्कैन के बाद मिलेगी एंट्री:छत्तीसगढ़ में 13 हजार कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम, 36 सेंटर बनाए गए; पढ़िए जरूरी गाइडलाइन
Breaking News

UPSC 2026 प्रीलिम्स: फेस स्कैन के बाद मिलेगी एंट्री:छत्तीसगढ़ में 13 हजार कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम, 36 सेंटर बनाए गए; पढ़िए जरूरी गाइडलाइन

By adminMay 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
saldfk1779537516 1779550237
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



saldfk1779537516 1779550237
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 24 मई यानी आज होगी। छत्तीसगढ़ में रायपुर और बिलासपुर में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जहां टोटल 13 हजार 319 कैंडिडेट्स एग्जाम देंगे। रायपुर जिले में 22 एग्जाम सेंटर हैं, जहां करीब 8 हजार 449 कैंडिडेट्स प्रीलिम्स एग्जाम देंगे। वहीं, बिलासपुर में 14 सेंटर है, जहां 4 हजार 870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार परीक्षा में पहली बार फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया गया है। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले फेस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा। यानि कैंडिडेट्स जब सेंटर पहुंचेंगे तो उनका फेस स्कैन किया जाएगा। वेरिफाइड होने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा। आधे घंटे पहले एग्जाम सेंटर पहुंचे परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2 बजे परीक्षा केंद्र का मेन गेट बंद कर दिया जाएगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले सेंटर पहुंचने की अपील की है। तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। रायपुर में साढ़ें 8 हजार कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम रायपुर जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में कुल 8 हजार 449 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कलेक्टर ने एग्जाम सेंटर के 500 मीटर दायरे में ध्वनि प्रदूषण और किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के निर्देश दिए हैं। गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय से किया जाएगा और परीक्षा के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार निगरानी रखेगी। रायपुर कलेक्टर ने ली बैठक परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त रखी गई है। सभी सेंटर्स में एंट्री के दौरान मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि, इससे फर्जी अभ्यर्थियों और गड़बड़ी की संभावनाओं पर रोक लगेगी। परीक्षा गाइडलाइन की सख्ती से पालन के लिए रायपुर कलेक्टर ने बैठक ली, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। बिलासपुर में 14 सेंटर, 4 हजार 870 कैंडिडेट्स UPSC प्रीलिम्स के लिए बिलासपुर में 14 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय ई राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी, सीएमडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कौशलेन्द्र राव विधि महाविद्यालय अशोक नगर, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला दयालबंद, लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक शाला, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मुक्तिधाम चौक सरकंडा, शासकीय माता सबरी नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, देवकीनंदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महालक्ष्मी मंगलम स्कूल ऑफ बिजनेस, शासकीय उच्चतर मध्यामिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद उतकृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, इंदिरा गांधी शासकीय उतकृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार

May 24, 2026

जिले के 12 बैंकों में 202 म्यूल खाते ट्रेस, 1 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन

May 24, 2026

सीईओ ने ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता को परखा

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071763
Views Today : 60
Views Last 7 days : 2089
Views Last 30 days : 4851
Total views : 94289
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.