![]()
छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंद्रावती नदी में SDRF की टीम ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। फिलहाल इसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि 3 दिन पहले 17 वर्षीय छात्र अंश के फोन का अंतिम लोकेशन और स्कूटी यहीं मिली थी।
.
जिसके बाद नदी में डूबने की आशंका थी। जिसकी तलाश की जा रही थी। वहीं SDRF ने महिला की लाश बरामद कर ली है। अंश का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
JEE स्टूडेंट लापता,इंद्रावती नदी के पास मिली स्कूटी
दरअसल, जगदलपुर में 17 वर्षीय अंश श्रीवास्तव गुरुवार (8 जनवरी) सुबह से लापता है। अगले दिन शुक्रवार को इंद्रावती नदी पुल पर उसकी स्कूटी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में कूद गया है। अंश के माता-पिता के मोबाइल पर एक डिजिटल नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है ‘सॉरी मम्मी-पापा, मैं कुछ नहीं कर पाया। मैं फेलियर हूं।’
बता दें कि, अंश JEE परीक्षा देने के लिए 15 दिन पहले रायगढ़ से जगदलपुर नानी के घर आया था। अंश के पिता साउथ अफ्रीका में इंजीनियर हैं।
<
