![]()
.
मगरलोड पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9 किग्रा से ज्यादा गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 60 हजार है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। भारतमाला नगरी रोड से अवैध रूप से गांजा लेकर 2 गाड़ियों से कुरूद की ओर आ रहे थे। इसकी सूचना पर तत्काल पुलिस अलर्ट हो गई और भारतमाला रोड, महानदी पुल के पास नाकाबंदी कर 3 संदेहियों को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। इसमें बाइक एवं स्कूटी सवार 2 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि स्कूटी चालक लॉक लगाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से काले रंग के बैग एवं स्कूटी की डिक्की में रखे 4 पैकेट में 9.056 किग्रा गांजा बरामद किया गया।
जब्त गांजे की कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही बाइक क्रमांक सीजी 23 पी-4905 कीमती करीब 50 हजार एवं एक बिना नंबर की स्कूटी कीमती 50 हजार तथा 2 मोबाइल फोन कीमती 10 हजार रुपए कुल जुमला कीमती 5 लाख 60 हजार रुपए जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों रसिया कमार उर्फ रसीक (30) निवासी कुमली थाना रायघर (नवरंगपुर) ओडिशा, परमेश्वर बाग (53) निवासी खैरपदर थाना धरमगढ़ (कालाहांडी) ओडिशा को धारा 20-ख के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया गया। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
<
