रायपुर के मोवा इलाके में स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.
घायलों की शिनाख्त पुलिस द्वारा की जा रही है। घायलों की हालत स्थिर है। पंडरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कि किया सोनेट और क्रेटा कार तेज गति में ओव्हरब्रिज से गुजर रही थी। ब्रिज के मोड में अचानक दोनों गाड़ी आमने–सामने आ गई और उनमें टक्कर हो गई।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के चलते कुछ देर के लिए ब्रिज पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचकर ट्रैफिक को क्लियर करवाया गया और घायलों को उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में स्पीड ही हादसे का मुख्य कारण सामने आया है। आगे दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
<
