दुर्ग पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में हुई है। पुलिस ने पहले ही इन मामलों में 13 आरोपियों और दो अपचारी बालकों को पकड
.
यह कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में नशीली कैप्सूल और टैबलेट की अवैध बिक्री से संबंधित है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईटीआई ग्राउंड में कुछ युवक नशीली दवाएं बेच रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने नशीली दवाओं की बिक्री करने की बात स्वीकार की।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से विभिन्न नशीली वस्तुएं और संपत्ति बरामद हुई। रजनीश पांडे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, 192 नशीली कैप्सूल, 400 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।
विपिन जेम्स से 312 कैप्सूल, श्याम कन्हैया विश्वकर्मा से 264 कैप्सूल, रणजीत राम से 280 कैप्सूल, अभिजीत साहू से 296 कैप्सूल और अरबाज खान उर्फ बाबू से 700 कैप्सूल मिले। कुल मिलाकर, पुलिस ने 2044 नशीली कैप्सूल, बिक्री की रकम, 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक टाइटन घड़ी जब्त की।
इस मामले में खुर्सीपार थाना में धारा 21(सी), 8, 27(ए) एनडीपीएस एक्ट और 111(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
पुलिस ने रजनीश पांडे, विपिन जेम्स, श्याम कन्हैया विश्वकर्मा, रणजीत राम, अभिजीत साहू, अरबाज खान उर्फ बाबू, इंद्रजीत सिंह, मोसिन उर्फ राजा और रोहित पासवान सहित कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस कार्रवाई के तहत, लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोनू सिंह उर्फ मैना को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत दूसरे फरार आरोपी को भी पकड़ा है, जिसकी तलाश विभिन्न एनडीपीएस मामलों में थी।

फरार आरोपी मोनू सिंह उर्फ मैना दबोचा गया
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी मोनू सिंह उर्फ मैना खुर्सीपार इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुरानी भिलाई में सिंथेटिक चिट्टा का मामला
दूसरा बड़ा मामला थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र का है। 26 दिसंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरसा भाठा, मेहंदी बाड़ी के पास खाली मैदान में खड़ी सफेद रंग की हुंडई वरना कार में कुछ संदिग्ध युवक सिंथेटिक हिरोइन (चिट्टा) का सेवन कर रहे हैं। पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
कार में बैठे आरोपियों ने अपने नाम रवेल सिंह उर्फ जॉनी, दिशांत, रोहित गुप्ता और ओमकार सिंह उर्फ गोली सिंह बताए। इनके साथ दो विधि से संघर्षरत बालक भी थे। कार के भीतर एल्युमिनियम फॉइल और लाइटर की मदद से सभी चिट्टा का सेवन करते रंगे हाथों पकड़े गए।
10.7 मिली ग्राम चिट्टा और वरना कार जब्त
तलाशी में रवेल सिंह से 6.50 मिली ग्राम चिट्टा और 27,500 रुपए नकद, दिशांत से 2.10 मिली ग्राम चिट्टा और हुंडई वरना कार, रोहित गुप्ता से 0.58 मिली ग्राम, ओमकार सिंह से 0.51 मिली ग्राम और दो अपचारी बालकों से कुल 1.01 मिली ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी भिलाई में धारा 27(क), 21(क)(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया।
फरार आरोपी राज सिंह उर्फ शेरू भी गिरफ्तार
इस प्रकरण में फरार आरोपी राज सिंह उर्फ शेरू की भी पुलिस को तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
<
