![]()
बलौदाबाजार पुलिस ने दो साल पुराने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुंगेली से गिरफ्तार किया है। सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरी में हुई इस घटना में नंद कुमार पात्रे की मौत हो गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंगेली निवासी आशीष सिंह
.
यह घटना दो साल पहले ग्राम चंदेरी में हुई थी। एक समूह द्वारा की गई गंभीर मारपीट में नंद कुमार पात्रे (31 वर्ष) की मौत हो गई थी, जबकि गोवर्धन पात्रे गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में सिमगा थाना में हत्या, हत्या का प्रयास और दंगा सहित कई गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
इस केस में 13 आरोपी पहले ही हुए गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, कुछ आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश फिर से शुरू की गई।
दो फरार आरोपी मुंगेली से गिरफ्तार
साइबर सेल से मिली तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों फरार आरोपी मुंगेली में छिपे हुए हैं। इस सूचना पर सिमगा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुंगेली से आशीष सिंह ठाकुर और सैयद वाहिद को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट और हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को 11 जनवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
<
