मुंगेली | प्रदेश के किसानों को धान विक्रय में राहत देने के लिए राज्य सरकार ने निर्णायक कदम उठाया है। अब तुहर टोकन एप को 24×7 खोल दिया गया है, जिससे मोबाइल एप के माध्यम से टोकन काटने के लिए समय की बाध्यता समाप्त हो गई है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार द
.
इस बदलाव के तहत तुहर टोकन एप अब 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। किसान अब 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों के लिए टोकन ले सकते हैं। इससे उन्हें धान विक्रय की योजना बनाने और टोकन प्राप्त करने में पर्याप्त समय मिलेगा, साथ ही भीड़ और तकनीकी दबाव की समस्या से भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर, 2 एकड़ व 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसान अब 31 जनवरी तक तुंहर टोकन एप से टोकन ले सकेंगे। यह सुविधा लघु किसानों को वास्तविक राहत देगी।यह कदम किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का परिणाम है।
<
