Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Trailer breaks 21 electricity poles in Korba | कोरबा में ट्रेलर ने 21 बिजली खंभे तोड़े: ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, 3 गांवों में छाया अंधेरा – Korba News
Breaking News

Trailer breaks 21 electricity poles in Korba | कोरबा में ट्रेलर ने 21 बिजली खंभे तोड़े: ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, 3 गांवों में छाया अंधेरा – Korba News

By adminJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c1511a69 93c9 4b65 bb43 4f2755e4c247 1768129727678
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में शनिवार रात एक राखड़ से भरे ट्रेलर ने दादर-ढेलवाडीह मेन रोड पर 21 बिजली के खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद दादर, ढेलवाडीह और रापाखर्रा गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे तीनों गांवों में अंधेरा छा गया।

.

ढेलवाडीह निवासी राधेराव कश्यप ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें शॉर्ट सर्किट की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो सड़क पर बिजली के तार बिखरे पड़े थे, खंभे टूटे हुए थे और पेड़ भी क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर आ गिरे थे।

ट्रेलर चालक मौके से फरार हो रहा था, जिसे ग्रामीणों ने गांव से आगे पकड़कर मानिकपुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीण आनंद तिर्की के अनुसार, ट्रेलर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ट्रेलर का बूम ऊपर उठा हुआ था, जिससे वह बिजली के खंभों से टकराता चला गया।

8d57b729 ec40 4c4a b717 cf23b749c2f7 1768129727684

ट्रेलर में फंसे बिजली तार, एक के बाद एक 21 खंभे टूटे

बिजली के तार ट्रेलर में फंस गए और वाहन आगे बढ़ता गया, जिससे एक के बाद एक लगभग 21 खंभे टूट गए। ग्रामीण सियाराम ने बताया कि इस घटना के कारण तीनों गांवों में बिजली गुल हो गई, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारी वाहनों से बढ़ा खतरा, चालक गिरफ्तार

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ढेलवाडीह, दादर और नकटीखार मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव अधिक रहता है। राखड़ से भरे वाहन दिन-रात तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे नियमों का उल्लंघन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते। मानिकपुर चौकी पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

de8cc0c5 6d3a 4553 919a f26aae9c1b46 1768129727677
ed3213be 595a 41ea 8df6 9ccec6690fb9 1768129727677



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Jamul Councillor Assaulted by Jeweler

January 21, 2026

केशकाल में 2 दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन:लोककला, शिल्प और जीवनशैली के प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, 12 विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

January 21, 2026

कोरबा में ट्रैफिक जाम पर प्रशासन की बैठक:पाम मॉल सहित कई स्थानों पर जाम से निपटने की रणनीति बनी

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056114
Views Today : 106
Views Last 7 days : 2032
Views Last 30 days : 7027
Total views : 72386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.