Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Those installing mobile towers on their rooftops will be taxed. | छत पर मोबाइल टावर लगाने वालों पर लगेगा टैक्स: महापौर ने बड़े संपत्तिकर बकायादारों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश – Raipur News
Breaking News

Those installing mobile towers on their rooftops will be taxed. | छत पर मोबाइल टावर लगाने वालों पर लगेगा टैक्स: महापौर ने बड़े संपत्तिकर बकायादारों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश – Raipur News

By adminDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 01 at 84031 pm 1764705926
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 01 at 84031 pm 1764705926

नगर निगम रायपुर में संपत्तिकर वसूली को लेकर महापौर मीनल चौबे ने राजस्व वसूली के कई अहम निर्देश दिए। घर की छत पर मोबाइल टावर और होर्डिंग लगवाने वालों से टैक्स वसूलने को लेकर जारी किया गया।

.

महापौर ने निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र में जिन भवन मालिकों ने अपनी छत पर मोबाइल टावर लगाए हैं या विज्ञापन होर्डिंग लगवाई है, उनसे व्यवसायिक दरों के अनुसार टैक्स वसूला जाए। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत है।

जिसे अब और मजबूती से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही निगम को नए राजस्व स्रोत खोजने और उन्हें लागू करने की आवश्यकता है, ताकि वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहे।

सीलबंद भवनों पर भी आगे की कार्रवाई होगी

बैठक में उन बड़े बकायादारों पर भी चर्चा हुई। जिन्होंने सीलबंदी के बाद भी नगर निगम को लंबित राशि का भुगतान नहीं किया है। महापौर ने निर्देश दिया कि ऐसे भवनों पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाए और वसूली में किसी तरह की ढिलाई न रहे।

खाली भूखंडों की भी होगी वसूली

महापौर ने पहले दिए गए निर्देशों का जिक्र करते हुए कहा कि शहर के सभी खाली भूखंडों की गणना कर, नियमानुसार टैक्स निर्धारित कर वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खाली भूखंड भी निगम की आय के महत्वपूर्ण स्रोत हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

31 दिसंबर से पहले टैक्स भरने पर 4% की छूट

उन्होंने शहर के सभी संपत्तिकर दाता नागरिकों से अपील की कि वे 31 दिसंबर 2025 से पहले-वर्तमान वित्त वर्ष का पूरा संपत्तिकर जमा कर 4 प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं। उनका कहना है कि समय पर कर अदा करने वाले सभी सम्माननीय नागरिक बधाई के पात्र हैं।

जबकि देरी करने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। महापौर ने कहा कि निगम की ओर से कर भुगतान की प्रक्रिया को और आसान करते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका अधिकाधिक उपयोग किया जाना चाहिए।

लापरवाही पर सख्त रुख, समय पर कर अदा करने की अपील

महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि कर वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि जिन मामलों में बार-बार नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है, वहां कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ाई जाएं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

The young man said – have sex with me… or I will get you killed | युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड की, धमकाया: कहा- उठवा लुंगा, अलग-अलग नंबरों से अश्लील बातें की, पति को मारने की धमकी दी – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Action against illegal paddy in Raipur | रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त: 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक चला अभियान, 42 मामलों में हुई कार्रवाई – Raipur News

December 6, 2025

IT-RAID…Officers took digital evidence-file documents from the premises of businessmen | IT रेड…कारोबारियों के ठिकानों से डिजिटल साक्ष्य-फाइल ले गए अफसर: हवाला के जरिए लेनदेन का शक, 14 घंटे जांच चली; बयान देने ऑफिस बुलाया – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046834
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1399
Views Last 30 days : 3727
Total views : 62495
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.