Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The service lane from Sarona to Labhandi will be 10 meters wide for 30 km, providing relief from traffic jams to 12,000-15,000 people daily. | सरोना से लाभांडी सर्विस लेन 30 किमी तक 10 मीटर होगी चौड़ी, रोज 12-15 हजार लोगों को जाम से राहत – Raipur News
Breaking News

The service lane from Sarona to Labhandi will be 10 meters wide for 30 km, providing relief from traffic jams to 12,000-15,000 people daily. | सरोना से लाभांडी सर्विस लेन 30 किमी तक 10 मीटर होगी चौड़ी, रोज 12-15 हजार लोगों को जाम से राहत – Raipur News

By adminJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 24 1 1767908828
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शहर से सबसे व्यस्त और ट्रैफिक जाम के लिए सरोना से लाभांडी पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एनएच 53 में सरोना से लाभांडी तक लंबे समय से अधर में लटके सर्विस लेन चौड़ी होगी। एनएचएआई दोनों तरफ की सर्विस लेन को 10 मीटर चौड़ी करेगा। चौड़ीकर

.

ठेका एजेंसी को मार्च 2027 तक चौड़ीकरण का काम पूरा करना है। इसके लिए एनएचएआई को भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी। सड़क के दोनों किनारे एनएचएआई की पर्याप्त जगह है।

सर्विस लेन के चौड़ी होने से नेशनल हाईवे से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों और रोजाना आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। ट्रैफिक विभाग के अफसर का कहना है कि सरोना से लाभांडी तक पीक आवर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे शहरवासियों को हाईवे पर जाम से निजात मिलेगी।

मुंबई से कोलकत्ता जाने वाले एनएच 53 पर स्थित लाभांडी से सरोना तक नेशनल हाईवे का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यहां से रोजाना 24 घंटे भारी वाहनों के साथ-साथ स्थानीय ट्रैफिक की भी आवाजाही लगी रहती है। वर्तमान में नेशनल हाईवे के दोनों तरफ 5 मीटर चौड़ी सर्विस लेन का निर्माण किया है। लेकिन वर्तमान में दोनों तरफ सर्विस लेन पर ठेले खुमचे, नाली और अवैध पार्किंग के कारण सर्विस लेन से बड़ी मुश्किल से एक गाड़ी आना-जाना कर सकती हैं। इस कारण स्कूल बस, आटो, ई-रिक्शा और मोटर साइकिल चालक हाईवे से ही आना जाना करते हैं।

orig 23 1 1767908835

यही कारण है कि यहां सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। हाईवे पर धीमी गति से चलने वाले स्थानीय वाहन जाम की बड़ी वजह बनते हैं। सर्विस लेन बनने के बाद स्थानीय ट्रैफिक अलग हो जाएगा, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बनी रहेगी और जाम की समस्या कम होगी।

यहां भी चौड़ीकरण जरूरी

  • जयस्तंभ चौक से तात्यापारा चौक तक चौड़ीकरण होना है।
  • मालवीय रोड की चौड़ाई कम और अतिक्रमण अधिक है।
  • गोलबाजार मेन रोड को चौड़ी करने की मांग लगातार हो रही है।
  • शास्त्री बाजार रोड चौड़ी न होने से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।

इन इलाकों के लोगों को जाम से निजात

सर्विस लेन बनने से आसपास की रायपुरा, भाटागांव, कुशालपुर सहित एक दर्जन से अधिक बड़ी-बड़ी कॉलोनियां सरोना से लाभांडी तक बसी हैं। सर्विस सेन के निर्माण से यहां के लोगों को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंच आसान होगी। दुकानदारों को सीधे सर्विस लेन से ग्राहक मिल सकेंगे, जिससे व्यापार बढ़ने की संभावना है। वहीं, रहवासियों को हाईवे पार करने या तेज रफ्तार वाहनों के बीच चलने की मजबूरी नहीं रहेगी। 10 मीटर चौड़ी सर्विस लेन न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में मदद करेगी, बल्कि सुरक्षा, व्यापार और शहरी विकास के लिहाज से भी मील का पत्थर साबित होगी।

55 हादसों में 15 मौतें अब इसमें भी कमी आएगी

सरोना से लाभांडी तक एक साल में करीब 55 सड़क हादसे होते हैं। इसमें करीब 15 लोग अपनी जान गंवाते हैं। सर्विस लेन बनने से स्थानीय आवागमन को अलग रास्ता मिलने से दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा काम

एनएच 53 पर सरोना से लाभांडी तक करीब 30 किमी दोनों तरफ सड़क की सर्विस लेन 10 मीटर चौड़ी होगी। इसके लिए 95 करोड़ की लागत से टेंडर जारी कर दिया गया है। विभाग जल्द ही चौड़ीकरण का काम शुरू करेगा।-दिग्विजय सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई रायपुर

लोकल गाड़ियां सर्विस लेन से निकलेंगी सरोना से लाभांडी तक पीक आवर में लंबा जाम लगता है। इस कारण 1 साल में 55 हादसे होते है और 15 लोग जान गंवाते हैं। सर्विस लेन के 10 फीट होने से लोकल ग​ाड़ियां सर्विस लेन से निकल जाएंगी। हादसे कम होंगे और जाम से भी राहत मिलेगी। -सतीश सिंह ठाकुर, डीएसपी यातायात



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नेशनल-हाईवे के निर्माण में लापरवाही,कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी:जर्जर सड़क की मरम्मत भी नहीं, नवनिर्माण का काम धीमा, सरगुजा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

January 21, 2026

रायपुर में राज्यपाल, बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा:साव बस्तर और विजय शर्मा सरगुजा में रहेंगे, देखिए किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी

January 21, 2026

कांग्रेस बोली-बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ठेकेदारों को जमीनआवंटित की गईं:भाजपा ने कहा-विधायक के मांग पर की गई कार्रवाई;बीजापुर में 118 घर ढहाए गए थे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056130
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2048
Views Last 30 days : 7043
Total views : 72402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.