Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The collector inspected the ashram, school and health center. | कलेक्टर ने आश्रम, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण: शैक्षणिक, आवासीय, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश – Jashpur News
Breaking News

The collector inspected the ashram, school and health center. | कलेक्टर ने आश्रम, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण: शैक्षणिक, आवासीय, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश – Jashpur News

By adminJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
388dd460 f35a 47a8 81f2 d2ece3ea6de7 1767792174500
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत सुलेसा का दौरा किया। उन्होंने शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, प्राथमिक शाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर शैक्षणिक, आवासीय और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

.

कलेक्टर ने सबसे पहले शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और शयन कक्षों, शौचालयों व परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

चादर, तकिया कवर सहित अन्य सामग्रियों की नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने और भवन का रंग-रोगन कराने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान ग्रामीण सचिवालय में लगातार अनुपस्थिति की शिकायतें सामने आईं। उन्होंने करारोपण अधिकारी मनराज सिंह पैंकरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

76bb20cc ace2 47c5 b793 656947ef6192 1767792174504

स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर शयन कक्षों के नामकरण की सराहना

कलेक्टर ने आश्रम के शयन कक्षों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस और चंद्रशेखर आज़ाद के नाम पर किए जाने की सराहना की। उन्होंने 100 सीटर आश्रम में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए परिसर में भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख पदों पर आसीन व्यक्तियों के नाम प्रदर्शित करने करने के निर्देश भी दिए।

5a235af5 44a9 4eb1 b4f2 cbfc193ec15d 1767792174500

शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला सुलेसा का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर शैक्षणिक कार्यों को निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई के महत्व को समझाया और उनका उत्साहवर्धन किया।

29f2b5f7 fae5 48f7 861e 7c70381f2756 1767792174498

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायत सुलेसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने हर वार्ड, लैब कक्ष, दवा भंडार, ड्रेसिंग रूम, प्रसव कक्ष, वेलनेस और परामर्श कक्ष का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

लैब उपकरणों और दवा उपलब्धता पर दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान लैब में आवश्यक उपकरणों की कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने सीएमएचओ जी.एस. जात्रा को इसे शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण के बाद कमी होने पर समय पर पुनः आपूर्ति के निर्देश भी दिए।

52bd4932 0bf9 4d1a 91e3 c3e54a5e9f3c 1767792174504

स्वच्छता, पेयजल और भवन सुधार पर जोर

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और समग्र साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अलावा भवन के रंग-रोगन कराने के भी निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश

उन्होंने आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड सहित केंद्र और राज्य सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने को कहा। साथ ही जिन पात्र हितग्राहियों के कार्ड नहीं बने हैं, उनका शीघ्र निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

d954cabf d71c 4e3e 95f0 4198f94f6303 1767792174501



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस बोली-बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ठेकेदारों को जमीनआवंटित की गईं:भाजपा ने कहा-विधायक के मांग पर की गई कार्रवाई;बीजापुर में 118 घर ढहाए गए थे

January 21, 2026

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:महिला से गैंगरेप, नक्सलियों ने मारी गोली, IAS अफसरों का ट्रांसफर, चलती स्कॉर्पियो में लड़कियों का स्टंट, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

January 21, 2026

रायपुर ने दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी:23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, जानिए क्या है योग्यता, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरुरी

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056130
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2048
Views Last 30 days : 7043
Total views : 72402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.