Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Teacher recruitment; no scope for Hindi | शिक्षक भर्ती; हिन्दी के लिए स्कोप नहीं: आर्ट वालों के लिए बड़ा मौका; नई भर्ती के बाद भी खाली रह जाएंगे 25 हजार से ज्यादा पद – Chhattisgarh News
Breaking News

Teacher recruitment; no scope for Hindi | शिक्षक भर्ती; हिन्दी के लिए स्कोप नहीं: आर्ट वालों के लिए बड़ा मौका; नई भर्ती के बाद भी खाली रह जाएंगे 25 हजार से ज्यादा पद – Chhattisgarh News

By adminNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
origorigcapture16521362651748045022 1764390755
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य में 4708 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है। वित्त विभाग से अनुमति मिल चुकी है। RTI में मिली जानकारी के अनुसार इस बार अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, कम्प्यूटर और आर्ट ग्रुप इन पांच विषयों के लिए 1000 व्याख्याता भर्ती होनी थी। लेकिन कम्प्यूटर के 146 पद

.

इसी तरह योग प्रशिक्षक के भी 146 पदों को बाद में हटाया गया था।​​​​​ ​​वहीं 1500 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है। लेकिन ये 1500 भर्ती केवल आर्ट ग्रुप, अंग्रेजी और संस्कृत के लिए किए जाएंगे। हिन्दी, भौतिकी, जीव-विज्ञान, रसायन जैसे दूसरे सब्जेक्ट के लिए शिक्षक और व्याख्याताओं की भर्ती नहीं होनी है।

इस भर्ती से सबसे ज्यादा हिन्दी सब्जेक्ट वालों में नाराजगी है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में 2019 में करीब 14580 पदों के लिए और 2023 में 12489 पदों के लिए शिक्षकों की भर्ती निकली थी। 2019 में व्याख्याता के अंग्रेजी, रसायन, वाणिज्य, गणित, भौतिकी, जीवविज्ञान विषय के लिए पद था।

वहीं चार हजार से अधिक नई भर्ती होने के बाद प्रदेश में 25 हजार+ शिक्षकों के खाली ही रहेंगे।

पांच हजार पदों के जारी हुई थी भर्ती। अब योग प्रशिक्षक और कम्प्यूटर के 146-146 पद हट गए।

पांच हजार पदों के जारी हुई थी भर्ती। अब योग प्रशिक्षक और कम्प्यूटर के 146-146 पद हट गए।

सेट-अप नहीं होने के कारण हटाने पड़े 292 पद

RTI से मिली जानकारी के मुताबिक व्याख्याता (कंप्यूटर) और योग प्रशिक्षक – इन दोनों प्रकार के पद अभी सरकारी रिकॉर्ड (सेटअप) में बनाए ही नहीं गए हैं । यानी ये पद आधिकारिक रूप से अस्तित्व में नहीं हैं।

  • विभाग ने कहा है कि हर ब्लॉक में 1–1 पद बनाकर 146 कंप्यूटर व्याख्याता 146 योग प्रशिक्षक कुल 292 पदों पर भर्ती की अनुमति दी जाए।
  • लेकिन, जब तक ये पद सरकार द्वारा “सृजित” (ऑफिशियल रूप से बनाए) नहीं जाते,तब तक इन पर भर्ती की अनुमति देना नियम के अनुसार सही नहीं है
copy of small quote dainik bhaskar 2025 11 29t1003 1764390723

सहायक शिक्षक के 18,000+ पद खाली लेकिन भर्ती सिर्फ 2000 की

RTI से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और अन्य मिलाकर कुल दो लाख से अधिक पद स्वीकृत हैं। 15 जून 2025 तक 30,561 पद खाली हैं। इनमें 4,708 पद भर भी जाएं तो 25, 853 पद खाली रहेंगे। सबसे ज्यादा 18,000+ पद सहायक शिक्षक के खाली हैं।

पदवार रिक्तियां

1. सहायक शिक्षक (Assistant Teacher)

  • कुल स्वीकृत पद: 81,721
  • सीधी भर्ती हेतु रिक्त पद: 18,983

2. सहायक शिक्षक (प्रयोग-शाला / Lab Assistant Teacher)

  • कुल स्वीकृत पद: 8,387
  • सीधी भर्ती हेतु रिक्त पद: 1,599

3. शिक्षक (Teacher)

  • कुल स्वीकृत पद: 61,432
  • सीधी भर्ती हेतु रिक्त पद: 4,384

4. कृषि शिक्षक (Agriculture Teacher)

  • कुल स्वीकृत पद: 324
  • सीधी भर्ती हेतु रिक्त पद: 150

5. व्याख्याता (Lecturer)

  • कुल स्वीकृत पद: 48,316
  • सीधी भर्ती हेतु रिक्त पद: 5,445

ई-संवर्ग के लिए होंगी सबसे ज्यादा भर्तियां

इस बार 4708 पदों के लिए जो भर्ती परीक्षा होगी उनमें E-संवर्ग के लिए 2,667 पद होंगे। वहीं T-संवर्ग के लिए 2,041 पद होंगे। इन केस अगर योग प्रशिक्षक और कंप्यूटर व्याख्याता के पद नहीं हटाए जाते तो 2,801 पद E-संवर्ग के लिए और 2,199 पद T-संवर्ग के लिए रिजर्व होते।

screenshot 2025 11 29 084419 1764388519

E-संवर्ग और T-संवर्ग में मुख्य अंतर

E-संवर्ग (एलीमेंट्री / प्राइमरी–मिडिल लेवल)

यह “एलीमेंट्री एजुकेशन” यानी प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षक होते हैं।

E-संवर्ग में कौन-कौन आते हैं?

  • सहायक शिक्षक (Assistant Teacher)
  • सहायक शिक्षक (विज्ञान / प्रयोगशाला)
  • प्राथमिक/मिडिल के शिक्षक (कक्षा 1–8)

योग्यता (सामान्यतः)

  • D.Ed / D.El.Ed या B.Ed
  • TET (Primary या Middle) पास होना जरूरी

वेतनमान

  • E-संवर्ग में T-संवर्ग की तुलना में कम वेतनमान होता है।
  • पोस्ट का स्तर भी T-संवर्ग से नीचे होता है।

T-संवर्ग (टीचर्स कैटेगरी / हाई स्कूल – हायर सेकेंडरी लेवल)

यह “हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी” के लिए होती है।

T-संवर्ग में कौन-कौन आते हैं?

  • शिक्षक (High School Teacher – कक्षा 9–10)
  • व्याख्याता / Lecturer (कक्षा 11–12)

योग्यता (सामान्यतः)

  • संबंधित विषय में Graduation + B.Ed
  • या व्याख्याता के लिए PG + B.Ed
  • TET / SET लागू हो सकता है (राज्य नियम के अनुसार)

वेतनमान

  • E-संवर्ग से अधिक
  • पद स्तर ऊँचा (Class-III के उच्च ग्रेड + गैजेटेड टाइप व्याख्याता)



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Drug smuggler arrested near Science College ground | रायपुर में ढाई लाख का ड्रग्स बेचते 2 आरोपी पकड़ाए: साइंस कॉलेज के पास ग्राहक ढूंढ रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – Chhattisgarh News

December 6, 2025

The young man said – have sex with me… or I will get you killed | युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड की, धमकाया: कहा- उठवा लुंगा, अलग-अलग नंबरों से अश्लील बातें की, पति को मारने की धमकी दी – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Action against illegal paddy in Raipur | रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त: 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक चला अभियान, 42 मामलों में हुई कार्रवाई – Raipur News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046835
Views Today : 37
Views Last 7 days : 1400
Views Last 30 days : 3728
Total views : 62496
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.