Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Student dies after falling from balcony…last rites performed after administration’s persuasion | छज्जा-गिरने से छात्र की मौत…प्रशासन की समझाइश के बाद अंतिम-संस्कार: बलरामपुर में लापरवाही पर हेडमास्टर निलंबित, सरपंच-सचिव पर FIR – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Student dies after falling from balcony…last rites performed after administration’s persuasion | छज्जा-गिरने से छात्र की मौत…प्रशासन की समझाइश के बाद अंतिम-संस्कार: बलरामपुर में लापरवाही पर हेडमास्टर निलंबित, सरपंच-सचिव पर FIR – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b4e87b23 b882 400d aed7 e8b319d4e2ca 1767956150021
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b4e87b23 b882 400d aed7 e8b319d4e2ca 1767956150021

बलरामपुर जिले के शारदापुर गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से कक्षा छठवीं के छात्र अशोक की मौत हो गई। प्रशासन की समझाइश के बाद परिजनों ने घटना के दूसरे दिन अशोक का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण और प्रशासनिक अध

.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब भोजन के दौरान अशोक खेलते हुए स्कूल परिसर में स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास पहुंच गया। इसी दौरान अचानक भवन का छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया।

तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। प्राथमिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर स्कूल की प्रधान पाठक ममता गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विद्यालय में पदस्थ तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सरपंच और सचिव के खिलाफ एफआईआर

इसके अलावा, घटिया निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप में गांव के सरपंच और ग्राम सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि, परिजन और ग्रामीण प्रशासनिक कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ आपराधिक मामला क्यों नहीं दर्ज किया गया।

परिसर में बने कई शौचालय लंबे समय से बंद

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय परिसर में बने कई शौचालय लंबे समय से बंद थे। यदि वे खुले होते तो संभवतः यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद आनन-फानन में शौचालयों की सफाई कर उन्हें खोल दिया गया, जिससे ग्रामीणों में और नाराजगी है। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केशकाल में 2 दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन:लोककला, शिल्प और जीवनशैली के प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, 12 विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

January 21, 2026

कोरबा में ट्रैफिक जाम पर प्रशासन की बैठक:पाम मॉल सहित कई स्थानों पर जाम से निपटने की रणनीति बनी

January 21, 2026

नगर निगम टैंकर के निजी कॉलोनी में इस्तेमाल का आरोप:नेता प्रतिपक्ष और पार्षदों ने दबिश दी, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056111
Views Today : 103
Views Last 7 days : 2029
Views Last 30 days : 7024
Total views : 72383
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.