Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Staff nurse’s body found on hospital rooftop | अस्पताल की छत पर मिला स्टाफ नर्स का शव: बलौदाबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी – baloda bazar News
Breaking News

Staff nurse’s body found on hospital rooftop | अस्पताल की छत पर मिला स्टाफ नर्स का शव: बलौदाबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी – baloda bazar News

By adminDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
abaadec1 359b 47a3 b391 c356b69561db 1765382401153
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



abaadec1 359b 47a3 b391 c356b69561db 1765382401153

बलौदाबाजार के कसडोल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर एक स्टाफ नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। एनएचएम कर्मी अभिलाषा जॉन (लगभग 32 वर्ष) मंगलवार देर रात अस्पताल की सीढ़ी के पास मृत पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

जानकारी के अनुसार, अभिलाषा मंगलवार सुबह 8 बजे अपनी ड्यूटी से रिलीव हुई थी। इसके बाद वह अपने किराए के कमरे में नहीं पहुंची और उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिजनों ने जब अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया, तो परिसर में उसकी स्कूटी मिली। तलाशी के दौरान उसका शव अस्पताल की छत पर मिला, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डयूटी के बाद घर नहीं पहुंची तो परिजनों हुए परेशान

अभिलाषा जॉन बसना क्षेत्र की रहने वाली थी और कसडोल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। वह कसडोल के पारस नगर में किराए के मकान में रहती थी। मंगलवार सुबह से उसका फोन नहीं लग रहा था और वह अपने कमरे पर भी नहीं पहुंची थीं, जिससे परिजनों को चिंता हुई।

पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कसडोल के सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

सहायक उपनिरीक्षक साहू ने यह भी बताया कि 32 वर्षीय नर्स अविवाहित थी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केशकाल में 2 दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन:लोककला, शिल्प और जीवनशैली के प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, 12 विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

January 21, 2026

कोरबा में ट्रैफिक जाम पर प्रशासन की बैठक:पाम मॉल सहित कई स्थानों पर जाम से निपटने की रणनीति बनी

January 21, 2026

नगर निगम टैंकर के निजी कॉलोनी में इस्तेमाल का आरोप:नेता प्रतिपक्ष और पार्षदों ने दबिश दी, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056111
Views Today : 103
Views Last 7 days : 2029
Views Last 30 days : 7024
Total views : 72383
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.