![]()
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 4 से 6 फरवरी, 9 से 12 फरवरी और 16 से 19 फरवरी 2026 तक होगी। परीक्षा हर दिन सुबह 7:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। रायपुर में परीक्षा के लिए प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा केंद्र स्टेट हाईवे-7 विधानसभा रोड, मुरा, रायपुर में स्थित है। अभ्यर्थियों को तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा को नियमानुसार कराने के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे परीक्षा के दौरान सभी प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
<
