केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदियों के लिए खेल-कूद महोत्सव “खेल तरंग 2025” की शुरुआत की गई है। इसका मोटिव बंदियों में अनुशासन, टीम वर्क, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और तनाव कम करने जैसा सकारात्मक माहौल विकसित करना है। इस खेल महोत्सव मे
.
समारोह की शुरुआत जेल अधीक्षक, उप अधीक्षक और जेल अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। खेल महोत्सव में प्रत्येक बैरक से चयनित बंदी बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज और कैरम जैसे चार खेलों में प्रतिभा दिखा रहे हैं। जेल प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स किट व खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। ये प्रतियोगिता करीब एक महीने तक चलेगी।

इसमें केवल अच्छे आचरण वाले बंदियों को शामिल होने का अवसर दिया गया है। महोत्सव के अंतिम दिन विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को “जेल खेल चैंपियन 2025” अवॉर्ड दिया जाएगा।
<
