Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Severe cold in North Chhattisgarh, minimum temperature in Paton is 2°C | उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड,पाटों में न्यूनतम तापमान 2°C: शीतलहरों के कारण न्यूनतम तापमान गिरा, मैदानी इलाकों में भी जमीं ओंस की बूंदें – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Severe cold in North Chhattisgarh, minimum temperature in Paton is 2°C | उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड,पाटों में न्यूनतम तापमान 2°C: शीतलहरों के कारण न्यूनतम तापमान गिरा, मैदानी इलाकों में भी जमीं ओंस की बूंदें – Ambikapur (Surguja) News

By adminJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 06 at 104537 1767850617
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहरों के कारण रिकार्ड ठंड पड़ रही है। गुरुवार को पाट से लेकर मैदानी इलाकों में जमकर पाले पड़े। पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री से 2 डिग्री दर्ज किया गया है। गुरुवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया ग

.

मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहरों के लिए अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के कारण पाट से लेकर मैदानी इलाकों में भी ओंस की बूंदें जमने लगी है। गुरुवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले बुधवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 3.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

मैदानी इलाकों में जमकर पड़ा पाला

मैदानी इलाकों में जमकर पड़ा पाला

कई सालों का रिकार्ड टूट मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2026 में जनवरी के पहले सप्ताह का औसत न्यूनतम तापमान ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष जनवरी के पहले सप्ताह का औसत न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा है। वर्ष 2011 के बाद इस वर्ष सर्वाधिक ठंड पड़ रही है।

जनवरी के दूसरे सप्ताह में भी शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड को देखते हुए चार जिलों में प्रायमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। ठंड के कारण दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाओं का समय बदल दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि आसमान साफ होने के बाद तेजी से शीतलहरें संभाग में प्रवेश कर रही हैं। फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। संभाग मुख्यालय में न्यूनतम तापमान आगामी तीन दिनों तक 4 डिग्री से कम रहने का पूर्वानुमान है।

सरगुजा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों से ठंड से बचने की अपील की है। कड़ाके की ठंड के कारण बुजुर्ग एवं बच्चे बीमार हो रहे हैं। हॉस्पिटल में मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से चोरी:खरीददारी करने पहुंची महिला ने सोने के चेन चुराए; CCTV में दिखा चेहरा, तलाश जारी

January 21, 2026

Chhattisgarh Police Deny Papa Rao Killed; Telangana BJP Claims Encounter

January 21, 2026

भिलाई में जीएसटी का छापा:हरिओम इन्गोट्स एंड पावर लिमिटेड में कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, 5 साल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056041
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1957
Views Last 30 days : 6952
Total views : 72311
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.