गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की चौकी सिवनी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
.
यह कार्रवाई पीड़ित कमल सिंह ओट्टी की शिकायत के बाद शुरू की गई थी। कमल सिंह ओट्टी की मोटरसाइकिल 7 जनवरी को निमधा से चोरी हो गई थी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर थाना प्रभारी शनिप रात्रे के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी
टीम ने मुखबिर की सूचना पर धनपुर मंदिर के पास छापा मारा और मुख्य आरोपी विजय साहू (23, डोंगरिया) को पकड़ा। पूछताछ में विजय साहू ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों छोटू उर्फ दीपनारायण साहू (20, कोरबा) और रवि उर्फ वेदप्रकाश साहू (29, कोरबा) के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हीरो स्प्लेंडर (CG10 5879) सहित कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। अन्य दो मोटरसाइकिलों के फर्जी नंबर CG12 6031 (असली CG12 6449) और CG12 9733 (असली CG04 5057) थे। ये सभी बाइकें कुसमुंडा और रायपुर से चुराई गई थीं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय और रवि के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इस पूरे ऑपरेशन में साइबर सेल ने तकनीकी सहायता प्रदान की।
<
