राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शनिवार को बलौदाबाजार के नगर पंचायत टुंडरा में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 71.12 लाख रुपए की लागत से निर्मित तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया। जबकि 1 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाले
.
यह कार्यक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित हुआ। राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास की गति तेज है और सभी वर्गों में खुशहाली है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की प्रशासनिक दक्षता, शैक्षिक सुविधाओं और आधारभूत संरचना में महत्वपूर्ण सुधार आएगा। मंत्री ने स्थानीय प्रतिनिधियों की मांग पर तहसील कार्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण की भी घोषणा की।

गौरीशंकर ने परियोजनाओं को बताया मील का पत्थर
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने इन दोनों परियोजनाओं को टुंडरा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि नया तहसील भवन नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं प्रदान करेगा, जबकि आधुनिक स्कूल भवन युवा पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायक होगा। अग्रवाल ने जोर दिया कि शिक्षा और प्रशासनिक सुविधाओं का समन्वित विकास ही किसी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की नींव रखता है।

क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होंगे
सांसद जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े ने कहा कि ये विकास कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होंगे। उन्होंने नए तहसील भवन से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और स्कूल भवन से शिक्षा के स्तर में सुधार होने की बात कही।
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने भी शिक्षा और प्रशासनिक सुविधाओं के विकास से क्षेत्र के समग्र विकास पर बल दिया और स्थानीय लोगों से इन सुविधाओं का फायदा उठाने का आह्वान किया।
<
