Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Space Center Inauguration | Indian Astronaut Interacts Students
Breaking News

Raipur Space Center Inauguration | Indian Astronaut Interacts Students

By adminFebruary 4, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 126 1 1770180084
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बच्चों ने सुधांशु से अंतरिक्ष, पढ़ाई और भविष्य से जुड़े कई रोचक सवाल पूछे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ हुआ। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त रूप से अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर व

.

कार्यक्रम के दौरान अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने अंतरिक्ष यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए। बच्चों ने उन्हें देखने और सुनने को लेकर खास रुचि दिखाई। छात्रों ने अंतरिक्ष, पढ़ाई और भविष्य को लेकर कई रोचक सवाल पूछे।

शुभांशु शुक्ला ने सभी प्रश्नों के उत्तर बेहद सरल और सहज भाषा में दिए। एक छात्रा ने ग्रुप कैप्टन से कहा कि वह चंद्रमा पर जाने वाली भारत की पहली नागरिक बनना चाहती है। जबकि दूसरे ने पूछा कि सफलता में मेहनत या किस्मत का कितना योगदान होता है। जिस पर उन्होंने कहा कि किस्मत भी मेहनत से ही बनती है।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा, “राम-राम छत्तीसगढ़”।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा, “राम-राम छत्तीसगढ़”।

“राम-राम छत्तीसगढ़” से की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा, “राम-राम छत्तीसगढ़”। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और यहां के बच्चों में सीखने की बड़ी चाह है। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर 2025 को वे ऑनलाइन माध्यम से भी छत्तीसगढ़ के बच्चों से जुड़े थे। उस समय बच्चों के सवालों से उनकी जिज्ञासा और प्रतिभा साफ दिखाई दी थी।

छात्रा काजल साहू ने पूछा कि बड़े सपने क्यों देखने चाहिए और सफलता में मेहनत या किस्मत का कितना योगदान होता है।

छात्रा काजल साहू ने पूछा कि बड़े सपने क्यों देखने चाहिए और सफलता में मेहनत या किस्मत का कितना योगदान होता है।

चंद्रमा पर कैसे जा सकते हैं ?

9वीं की छात्रा किरण भास्कर ने बताया कि वह चंद्रमा पर जाने वाली भारत की पहली नागरिक बनना चाहती है। इस पर शुभांशु शुक्ला ने कहा कि सपना बड़ा हो तो मेहनत भी उतनी ही जरूरी होती है। मन लगाकर पढ़ाई करें, सेहत का ध्यान रखें और अनुशासन में रहें, तभी सपना पूरा होगा।

मैकेनिकल इंजीनियर प्रीति मंडल के सवाल पर उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष मिशन के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना बहुत जरूरी होता है।

मैकेनिकल इंजीनियर प्रीति मंडल के सवाल पर उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष मिशन के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना बहुत जरूरी होता है।

मेहनत या किस्मत क्या जरुरी

कॉमर्स संकाय की छात्रा काजल साहू ने पूछा कि बड़े सपने क्यों देखने चाहिए और सफलता में मेहनत या किस्मत का कितना योगदान होता है। इस पर शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। किस्मत भी मेहनत से ही बनती है।

काजल सवाल पूछने में थोड़ा झिझक रही थीं, तब शुभांशु शुक्ला ने उन्हें शांत होकर आत्मविश्वास के साथ सवाल पूछने को कहा, जिससे दोनों के बीच अच्छा संवाद हुआ।

एस्ट्रोनॉट बनने के लिए अनुशासन जरूरी

मैकेनिकल इंजीनियर प्रीति मंडल के सवाल पर उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष मिशन के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना बहुत जरूरी होता है। कठिन हालात में भी खुद को संभालना और लगातार अभ्यास करना जरूरी है।

एस्ट्रोनॉट बनने के पहले कदम के बारे में उन्होंने कहा कि अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण चीज है। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें खेल पसंद थे, लेकिन पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाए रखा।

100119403817559958071756029706 1770157176

पर्यावरण की जिम्मेदारी हम सबकी

शुभांशु शुक्ला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पृथ्वी बहुत सुंदर है और इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। तकनीक के साथ आगे बढ़ते हुए पर्यावरण का ध्यान रखना जरूरी है। छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

320 बार पृथ्वी की परिक्रमा की

अपनी अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करते हुए सुधाशु ने बताया कि उन्होंने 320 बार पृथ्वी की परिक्रमा की और करीब 1.4 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की थी।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि छोटे गांव या साधारण स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा भी एस्ट्रोनॉट बन सकता है, बस लक्ष्य पर ध्यान और मेहनत जरूरी है।

whatsapp image 2026 02 03 at 11304 pm 1770157204

अंतरिक्ष संगवारी एक आंदोलन

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी अब सिर्फ योजना नहीं, बल्कि एक आंदोलन बन चुका है। यह अभियान बच्चों को बड़े सपने देखने की दिशा देगा।

उन्होंने बताया कि रायपुर जिले के 300 से ज्यादा स्कूलों में छात्रों को छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दी जा चुकी है। अब अंतरिक्ष केवल किताबों में नहीं, बल्कि बच्चों के सामने सजीव रूप में है।

राकेश शर्मा के बाद दूसरे अंतरिक्ष यात्री

शुभांशु शुक्ला तीन अन्य यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा की थी। इसके लिए उन्होंने 25 जून 2025 को उड़ान भरी थी। विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, जो स्पेस में गए थे।

image 2026 02 03t120725173 1770157286

60 से ज्यादा प्रयोग करने में रहे सफल

शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से 14 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे। उन्होंने करीब 20 दिनों का समय वहां बिताया था। स्पेस में रहने के दौरान उन्होंने 60 से ज्यादा प्रयोग किए थे। जिनमें जैवचिकित्सा विज्ञान, तंत्रिका विज्ञान, कृषि, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उन्नत सामग्री विज्ञान जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं।

लखनऊ के रहने वाले हैं शुभांशु

शुभांशु शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। 12वीं के बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर किया और यहीं से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। शुभांशु साल 2006 में भारतीय एयरफोर्स में शामिल हुए थे। साल 2019 उन्हें गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना गया था।

…………………………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रायपुर में अंतरिक्ष केंद्र का एस्ट्रोनॉट शुभांशु ने किया उद्घाटन: बच्चे सैटेलाइट बनाने से लेकर कंट्रोल-सेंटर की बारीकियां सीखेंगे;CM बोले-सभी जिलों में अंतरिक्ष संगवारी-केंद्र खुलेंगे

1001194038175599580717560297061770104737 1770181062

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया गया। भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त रूप से इस अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Chhattisgarh College Transforms Ex-Naxalites | Skills Training, New Life

February 9, 2026

मैनपाट महोत्सव 2026…मनोज तिवारी-कनिका कपूर बिखेरेंगे गायकी का जादू:13 फरवरी को CM साय करेंगे शुभारंभ, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, एडवेंचर गेम्स का होगा आयोजन

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059886
Views Today : 13
Views Last 7 days : 3111
Views Last 30 days : 8067
Total views : 77629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.