Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Municipal Corporation Chairman’s mobile number hacked | रायपुर नगर निगम सभापति का मोबाइल नंबर हैक: नंबर से संदिग्ध कॉल-मैसेज, पैसे मांगने की आशंका; साइबर सेल में शिकायत – Raipur News
Breaking News

Raipur Municipal Corporation Chairman’s mobile number hacked | रायपुर नगर निगम सभापति का मोबाइल नंबर हैक: नंबर से संदिग्ध कॉल-मैसेज, पैसे मांगने की आशंका; साइबर सेल में शिकायत – Raipur News

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 16 at 40433 pm 1765881346
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर का मोबाइल नंबर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकिंग के बाद उसी नंबर से संदिग्ध कॉल और मैसेज भेजे जाने की सूचना मिल रही है। आशंका जताई जा रही है कि हैकर इस नंबर का इस्तेमाल कर परिचितों, अधिकारियों और आम लोगों स

.

सभापति सूर्यकांत राठौर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने मोबाइल नंबर के हैक होने की सार्वजनिक पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल, मैसेज या भुगतान संबंधी मांग पर भरोसा न करें और किसी भी तरह का लेनदेन न करें। साथ ही संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर सतर्क रहने को कहा है।

नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर

नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर

मामले की जानकारी साइबर सेल और स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। जांच के बाद साफ हो पाएगा कि हैकिंग किस माध्यम से की गई। दैनिक भास्कर की टीम ने इस मामले में सभापति सूर्यकांत राठौर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल उनसे सीधे संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को पूरी जानकारी दे दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया था साइबर अपराध का मुद्दा

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कुछ ही दिन पहले लोकसभा में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों, खासकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ के ट्रेंड को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने कहा था कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों की पूरी जीवनभर की कमाई कुछ ही मिनटों में लूट ली जा रही है।

सांसद अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन ठग खुद को पुलिस अफसर बताकर वीडियो कॉल करते हैं, वर्दी में दिखाई देते हैं और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर पीड़ितों से पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं। कई मामलों में ठग लोगों को मानसिक दबाव में डालकर लगातार कॉल पर बनाए रखते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की ठगी का शिकार बुजुर्ग, अकेले रहने वाले लोग और तकनीक से अनभिज्ञ वर्ग सबसे ज्यादा हो रहा है। ठग उनकी बचत, रिटायरमेंट फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट तक खाली करा लेते हैं।

सांसद ने साइबर ठगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पिछले 3 सालों में डिजिटल अरेस्ट की आड़ में 40 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिनमें करीब 32 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। साथ ही उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या वीडियो कॉल पर तुरंत पुलिस और साइबर सेल को सूचना देने की अपील की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

250 युवाओं को मिले सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

May 25, 2026

अघोषित बिजली कटौती के विरोध कल कांग्रेस करेगी विद्युत कार्यालय का घेराव

May 25, 2026

स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही शिक्षिका ने मांगा महासमुंद ट्रांसफर, स्कूल शिक्षा सचिव को 3 सप्ताह का अल्टीमेटम

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071860
Views Today : 39
Views Last 7 days : 1930
Views Last 30 days : 4889
Total views : 94461
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.