Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur MP Brijmohan Agrawal Slams Police & Excise on Illegal Liquor Sale
Breaking News

Raipur MP Brijmohan Agrawal Slams Police & Excise on Illegal Liquor Sale

By adminMay 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 4 151779552230 1779556403
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सुशासन तिहार के दौरान रायपुर में अवैध शराब पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को लगाई फटकार।

रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सुशासन तिहार शिविर के दौरान एक बार फिर सख्त तेवर में नजर आए। 18 मई को नगर निगम के जोन-5 अश्विनी नगर में सुशासन तिहार शिविर आयोजित था।

.

जहां उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर मंच से ही पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसका वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में सांसद ने अधिकारियों से कहा कि ‘कोई बड़े से बड़ा आदमी हो उसको उठाकर बंद करो। 3 महीना जमानत नहीं होगी ना, बंद हो जाएगा तो…करो ना बंद, क्यों नहीं बंद करते?’

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि, ‘हमें मालूम है क्या, वह शराब कहां बिक रही है, तो क्या पुलिस वालों को नहीं मालूम?’

बृजमोहन ने कहा- कोई बड़े से बड़ा आदमी हो उसको उठाकर बंद करो।

बृजमोहन ने कहा- कोई बड़े से बड़ा आदमी हो उसको उठाकर बंद करो।

‘अवैध शराब बिक्री रोकना जरूरी’

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाठागांव, मठपुरैना, चंगोराभाठा, संतोषी नगर और टिकरापारा जैसे इलाकों में बहुत ज्यादा अवैध शराब बिक रही है और इसे रोकना जरूरी है।

सांसद ने कहा कि शहर के कई इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत एक्शन लेने को कहा।

सांसद ने अवैध शराब बिक्री पर सख्ती दिखाई।

सांसद ने अवैध शराब बिक्री पर सख्ती दिखाई।

अधिकारियों को सख्त कदम उठाने को कहा

सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि इस कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।

इस दौरान मंच पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी मौजूद थीं। कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इससे पहले सांसद ने नायब तहसीलदार को फटकारा था।

इससे पहले सांसद ने नायब तहसीलदार को फटकारा था।

नायब तहसीलदार पर भी भड़के थे

इससे पहले रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए थे।

उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

……………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अधिकारी पर भड़के बृजमोहन, ग्रामीणों ने बजाई ताली, VIDEO: कहा- सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है, अभिनंदन करें कि क्या करें; सुशासन तिहार में फटकारा

सुशासन तिहार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई।

सुशासन तिहार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई।

रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार

May 24, 2026

जिले के 12 बैंकों में 202 म्यूल खाते ट्रेस, 1 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन

May 24, 2026

सीईओ ने ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता को परखा

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071763
Views Today : 60
Views Last 7 days : 2089
Views Last 30 days : 4851
Total views : 94289
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.