Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Factory Sealed Over Hygiene Violations
Breaking News

Raipur Factory Sealed Over Hygiene Violations

By adminFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d2h3zm1770300647 1770311668
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चौरसिया कॉलोनी स्थित चांद ब्रेड फैक्ट्री में अनहाइजीन तरीके से बेकरी आयटम्स बनकर तैयार हो रहे थे। गुरुवार (5 फरवरी) को जब नगर निगम की टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां ब्रेड, टोस्ट, क्रीम रोल, डोनट और अन्य खाद्य सामान पर म

.

फ्रैक्ट्री में हाइजीन नियमों को फॉलो नहीं किया जा रहा था। इस दौरान वर्कर बिना मास्क और ग्लव्स के काम करते मिले और परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। जिसके बाद नगर निगम जोन 6 की टीम ने फैक्ट्री को तुरंत सील कर दिया है।

बेकरी में गंदकी की तस्वीरें देखिए-

टीम जब पहुंची तो ब्रेड का डो जमीन पर खुला पड़ा था।

टीम जब पहुंची तो ब्रेड का डो जमीन पर खुला पड़ा था।

पूरे फैक्ट्री में हर तरफ मक्खियां भिनभिना रही थी।

पूरे फैक्ट्री में हर तरफ मक्खियां भिनभिना रही थी।

चांद ब्रेड फैक्ट्री में बने ब्रेड की शहर के 50 से ज्यादा दुकानों में सप्लाई होती थी।

चांद ब्रेड फैक्ट्री में बने ब्रेड की शहर के 50 से ज्यादा दुकानों में सप्लाई होती थी।

शिकायत के बाद कार्रवाई

दरअसल, बेकरी में गंदगी के बीच बन रहे बेकरी आयटम्स की नगर निगम में जन शिकायत हुई थी। जिसके बाद टीम जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव और स्वास्थ्य विभाग की 6 सदस्यीय संयुक्त टीम जांच के लिए पहुंची थी।

चंद्रशेखर आजाद वार्ड के चौरसिया कॉलोनी में अचानक बिना सूचना के पहुंचने पर शिकायत सही मिली। जहां खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा था।

स्वास्थ्य विभाग की 6 सदस्यीय संयुक्त टीम जांच के लिए पहुंची थी। खारी टोस्ट पर भी मक्खियां मरी थी।

स्वास्थ्य विभाग की 6 सदस्यीय संयुक्त टीम जांच के लिए पहुंची थी। खारी टोस्ट पर भी मक्खियां मरी थी।

शहर के 50 दुकानों में होती थी सप्लाई

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में रोजाना बड़े पैमाने पर खारी, टोस्ट, डोनट, ब्रेड, क्रीम रोल बनता था। जिसकी शहर के तकरीबन 50 दुकानों में सप्लाई होती है।

फैक्ट्री को किया गया सील

निगम की टीम ने निरीक्षण में पाया कि फैक्ट्री में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब थी और खाद्य सुरक्षा गाइल लाइन का भी पालन नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद जोन 6 स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हाजरी, स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र कलीहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल तथा कार्य सहायक टोकेश्वर ध्रुव की मौजूदगी में जोन फैक्ट्री को तत्काल सीलबंद किया गया है।

जांच के बाद फैक्ट्री सील कर सामान को नष्ट कर दिया गया है।

जांच के बाद फैक्ट्री सील कर सामान को नष्ट कर दिया गया है।

निगम ने दी चेतावनी

साथ ही निगम प्रशासन ने सभी फूड प्रोडक्शन करने वाली संस्थाओं से अपील की है कि फूड प्रोडक्शन यूनिट में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का पालन किया जाए। साथ ही आस-पास गंदगी ना फैलाए, नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

मरी हुई मक्खियों वाले पानी में बन रहा नकली पनीर,VIDEO: नाले के ऊपर फैक्ट्री, 200 रुपए किलो में बिक रहा; हार्ट-लीवर करेगा डैमेज

रायपुर में खाद्य विभाग ने शंकर नगर इलाके में एक नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा।

रायपुर में खाद्य विभाग ने शंकर नगर इलाके में एक नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा।

रायपुर में एक नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। नकली पनीर दूध पाउडर, पाम ऑयल और फैट से तैयार किया जा रहा है। शंकर नगर इलाके में नाले के ऊपर फैक्ट्री चल रही है। जहां गंदगी के बीच मरी हुई मक्खियों वाले पानी में इसे बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री:सप्ताहभर बाद रात में फिर ठंड का अहसास, ठंडी हवाएं चलीं;आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

February 9, 2026

Rajim Kalp Kumbh 2026 Boycott

February 9, 2026

रिटायर्ड फौजी ने 100 एकड़ में पराली जलने से बचाई:जांजगीर-चांपा में रीपर मशीन से खेती की नई राह, चारा-खाद बनाने में करती है मदद

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059877
Views Today : 4
Views Last 7 days : 3102
Views Last 30 days : 8058
Total views : 77620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.