Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Child Kidnap Rape | Driver Arrested After VIP Road Incident
Breaking News

Raipur Child Kidnap Rape | Driver Arrested After VIP Road Incident

By adminFebruary 6, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ladscape38173830591217390711681746234576 117484983 1770312213
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप का मामला सामने आया है। (प्रतीकात्मक इमेज)

रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर उससे रेप किया गया है। लड़की सिग्नल पर पैसे मांगकर गुजर बसर करती थी। इसी दौरान खाना खिलाने के बहाने कार सवार ड्राइवर ने उसे गाड़ी में बैठाया, फिर VIP रोड पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

.

पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से बुधवार-गुरुवार की रात 3 बजे आरोपी ड्राइवर नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।

बता दें कि 2 सप्ताह पहले भी 9 साल की बच्ची से रेप हुआ था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आरोपी अब्दुल अंसारी (65) ने अपने ही मोहल्ले की एक बच्ची का 5 दिनों तक रेप किया था। वह बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाता और उससे रेप करता था।

रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर उसके साथ रेप। (फाइल फोटो)

रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर उसके साथ रेप। (फाइल फोटो)

आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, तेलीबांधा स्थित सिग्नल पर नाबालिग लड़की वाहन चालकों से पैसे मांगकर गुजर बसर करती है। बुधवार की रात 9.30 बजे 2 नाबालिग अपने साथियों के साथ सिग्नल पर लोगों से पैसे मांग रही थी।

इस दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन (21) ने खाना खिलाने का झांसा देकर पीड़िता और उसकी सहली को गाड़ी में बिठाया, फिर ललित महल की ओर ले गया। सहेली को कुछ खाने का सामान लाने के लिए ललित महल के पास भेज दिया और कार को आगे ले जाकर लड़की से दुष्कर्म किया। बहुत देर तक नाबालिग अपने परिजनों के पास नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

नाबालिग के परिजनों की सूचना पर एसीसीयू, तेलीबांधा थाने की टीम ने CCTV कैमरे के आधार पर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस रात भर घूमती रही। आरोपी को सुबह 4 बजे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया।

नाबालिग ने अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने रेप की बात स्वीकार की है।

तेलीबांधा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करे आगे की कार्रवाई कर रही है।

तेलीबांधा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करे आगे की कार्रवाई कर रही है।

अपहरण और पास्को के तहत कार्रवाई

पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर सिलतरा निवासी आरोपी नवीन सोनी को हिरासत में लिया है। आरोपी ट्रेवल एजेंसी में ड्राइवर है।

सिविल लाइन इलाके में भी हुआ था बच्ची से रेप

इससे पहले सिविल लाइन इलाके में 65 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची से रेप किया था। 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी। चाची जब उसे नहलाने ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

9 साल की बच्ची से रेप के आरोपी का वीडियो भी सामने आया था।

9 साल की बच्ची से रेप के आरोपी का वीडियो भी सामने आया था।

किसी को बताने पर मारने की धमकी दी

बच्ची ने बयान में बताया कि आरोपी गलत काम करने के बाद किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

……………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

नौकरी के बदले जिस्म, नाबालिग से 7 साल तक गैंगरेप:गवर्नमेंट रेस्ट-हाउस, दफ्तर, होटल में दुष्कर्म; BJP सांसद का PA, कारोबारी और सरकारी-कर्मचारी शामिल

दुर्ग जिले में नाबालिग से 7 सालों तक गैंगरेप हुआ है। आरोपियों में सांसद का PA, कारोबारी और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

दुर्ग जिले में नाबालिग से 7 सालों तक गैंगरेप हुआ है। आरोपियों में सांसद का PA, कारोबारी और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

यह सिर्फ गैंगरेप की कहानी नहीं है…यह रोजी, डर और रसूख के गठजोड़ से रची गई ऐसी दरिंदगी है, जो 7 साल तक एक नाबालिग की सांसों पर पहरा बनकर बैठी रही। मां को नौकरी देने के बदले बेटी की इज्जत गिरवी रखी गई। सरकारी दफ्तर, रेस्ट हाउस, होटल और रसूखदारों के घर, हर जगह इंसानियत का कत्ल होता रहा, और खामोशी को वीडियो की धमकियों से जकड़ दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मैनपाट महोत्सव 2026…मनोज तिवारी-कनिका कपूर बिखेरेंगे गायकी का जादू:13 फरवरी को CM साय करेंगे शुभारंभ, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, एडवेंचर गेम्स का होगा आयोजन

February 9, 2026

पूर्व मेयर के भतीजे ने स्कूल संचालक से गाली-गलौज की:रायपुर में शोएब ने गाड़ी को टक्कर मारी, जान से मारने की धमकी दी, FIR

February 9, 2026

Chhattisgarh Teachers Protest Principal Posting

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059884
Views Today : 11
Views Last 7 days : 3109
Views Last 30 days : 8065
Total views : 77627
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.