Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Businessman & Woman DSP Affair: Love Trap, Blackmailing & 2 Crore Gift Case | महिला DSP के प्यार में फंसा रायपुर का कारोबारी: पीड़ित बोला-2 करोड़ कैश, महंगी कार, हीरे की अंगूठी गिफ्ट में लिए; चैट के स्क्रीनशॉट वायरल – Chhattisgarh News
Breaking News

Raipur Businessman & Woman DSP Affair: Love Trap, Blackmailing & 2 Crore Gift Case | महिला DSP के प्यार में फंसा रायपुर का कारोबारी: पीड़ित बोला-2 करोड़ कैश, महंगी कार, हीरे की अंगूठी गिफ्ट में लिए; चैट के स्क्रीनशॉट वायरल – Chhattisgarh News

By adminDecember 10, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eod 22 1765353799
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर पैसे हड़पने के आरोप लगे हैं। स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है।

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कारोबारी टंडन का दावा है कि DSP ने पहले उन्हें लव ट्रैप में फंसाया। शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और क

.

वहीं बवाल के बीच DSP कल्पना के पिता हेमंत वर्मा ने 2 महीने पहले पंडरी थाने में दीपक टंडन के खिलाफ लेन-देन को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि दीपक ने बिजनेस लेन-देन का पैसा नहीं लौटाया। जब चेक दिया गया तो बाउंस हो गया। चेक बाउंस का मामला कोर्ट में चल रहा है।

इसके बाद होटल कारोबारी दीपक टंडन ने खम्हारडीह थाने में DSP कल्पना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि DSP कल्पना से दोस्ती थी। कल्पना और उसके परिवार ने 75 लाख के लेन-देन की फर्जी शिकायत दर्ज कराई है।

दीपक टंडन ने आरोप लगाया कि कल्पना ने साजिश के तहत फंसाया है। 2021 और 2025 के बीच उसने कल्पना को 2 करोड़ रुपए कैश, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने की चेन और एक कार दी थी, जिसे उसने अपने पास रख लिया है।

हालांकि पुलिस ने दोनों मामलों में बयान दर्ज कर लिया है। जांच में मामला आपसी लेन-देन का विवाद पाया गया। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DSP कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार और साजिश बताया है।

सबसे पहले ये 3 तस्वीरें देखिए…

होटल में मीटिंग के दौरान कारोबारी और DSP के फुटेज।

होटल में मीटिंग के दौरान कारोबारी और DSP के फुटेज।

एक CCTV में साथ दिखे कारोबारी दीपक टंडन और DSP कल्पना वर्मा।

एक CCTV में साथ दिखे कारोबारी दीपक टंडन और DSP कल्पना वर्मा।

DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

कैसे हुई कारोबारी और DSP की दोस्ती

दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थी। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए।

मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे।

माना ट्रांसफर के बाद दोनों और क्लोज हुए

टंडन के माइंड में था कि अच्छे ओहदे पर बैठी महिला से दोस्ती भविष्य में उनके बिजनेस में काम आएगी। वहीं वर्मा के माइंड में बिजनेसमेन के साथ दोस्ती कर अपना बिजनेस शुरू का प्लान था। कुछ दिन बाद कल्पना का ट्रांसफर रायपुर के माना हो गया।

इसके बाद दोनों रोज ही मिलने लगे। घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों क्लोज फ्रेंड हो गए। इसी बीच कल्पना ने अपने छोटे भाई (निक नेम – बिट्‌टू) के लिए टंडन से बातचीत की। कल्पना का कहना था कि बिट्‌टू बेरोजगार है। उसके लिए कुछ प्लान करो।

कारोबारी ने DSP को हीरे की अंगूठी, सोने के टॉप्स दिलाने की बात कही।

कारोबारी ने DSP को हीरे की अंगूठी, सोने के टॉप्स दिलाने की बात कही।

VIP रोड स्थित होटल डील के तौर पर पहला बड़ा फ्रॉड हुआ

दैनिक भास्कर से टंडन ने बताया कि 2023 में टंडन ने सुझाव दिया कि रायपुर में एटमॉस्फेरिया रेस्टोरेंट की डील ओपन है। वो खरीद लेते हैं। कीमत 45 लाख के करीब थी। कल्पना ने बोला उनके पास इतने पैसे नहीं होंगे। टंडन के इसके बाद कल्पना के पिता हेमंत वर्मा के खाते में 30 लाख रुपए डाले।

12 लाख रूपए कैश बिट्टू ने कैश में टंडन के पास से उठाए। ये पैसे टंडन को वापस नहीं किए गए। इस बीच एटमॉस्फेरिया को दोबारा सेल करने की बात उठी। टंडन ने दिलचस्पी दिखाई। करीब 55 लाख में सौदा हुआ। टंडन ने कुल 42 लाख रुपए का चेक कल्पना के पिता हेमंत वर्मा को दिए।

कल्पना के परिवार ने चेक बाउंस का केस दर्ज कराया

चेक अमाउंट टंडन की पत्नी के अकाउंट से कटना था। हालांकि डील बाद में बन नहीं हो पाई। टंडन ने इसके बाद अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन दूसरे पक्ष ने चेक होने की बात से इनकार कर दिया। दो दिन बाद चेक बाउंस का मामला उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज करा दिए।

इसके बाद टंडन को समझ आया कि उनके साथ कल्पना और उनके घर वालों ने मिलकर ठगी की है। दीपक टंडन के मुताबिक इसी दौरान DSP लगातार पैसों की मांग करती रहीं। दीपक ने क्लेम किया है कि उसने DSP को 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का सामान और पैसा दिया।

चैट में लिखा है कि दंतेवाड़ा आओगे क्या ?

चैट में लिखा है कि दंतेवाड़ा आओगे क्या ?

टंडन ने DSP कल्पना को क्या-क्या गिफ्ट दिया ?

  • 12 लाख की हीरे की अंगूठी
  • 5 लाख की सोने की चेन और टॉप्स
  • 1 लाख का ब्रेसलेट
  • एक इनोवा क्रिस्टा कार

सबूत सौंपने का दावा- वॉट्सऐप चैट और CCTV फुटेज

दीपक ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए वॉट्सऐप चैट, CCTV फुटेज और अन्य सबूत पुलिस को सौंपे हैं। आरोप है कि जब उन्होंने शिकायत वापस लेने से इनकार किया, तो DSP ने फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी दी। वर्तमान में कल्पना दंतेवाड़ा में पदस्थ है।

DSP और कारोबारी के बीच बातचीत। DSP ने कहा कि पत्नी को तलाक दे दो।

DSP और कारोबारी के बीच बातचीत। DSP ने कहा कि पत्नी को तलाक दे दो।

वहीं दैनिक भास्कर की टीम ने वायरल चैट और दीपक टंडन के आरोपों पर DSP कल्पना वर्मा का पक्ष जानने के लिए उन्हें कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

IPS पर SI की पत्नी ने लगाया यौन-उत्पीड़न का आरोप: डांगी ने कहा- मैंने ब्लैकमेलिंग की शिकायत DGP से की थी, इसलिए झूठे आरोप मढ़े

IPS रतनलाल डांगी पर SI की पत्नी ने यौन-उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

IPS रतनलाल डांगी पर SI की पत्नी ने यौन-उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने लगाया है। महिला का कहना है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Police Deny Papa Rao Killed; Telangana BJP Claims Encounter

January 21, 2026

भिलाई में जीएसटी का छापा:हरिओम इन्गोट्स एंड पावर लिमिटेड में कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, 5 साल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

January 21, 2026

बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं का रहेगा जमावड़ा:नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार समारोह आज; पूर्व CM बघेल को छोड़ सभी दिग्गज रहेंगे मौजूद

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056040
Views Today : 30
Views Last 7 days : 1956
Views Last 30 days : 6951
Total views : 72310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.