आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के शिवा नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह सेक्स रैकेट पति-पत्नी किराए के मकान में चला रहे थे। पुलिस ने व्यक्ति को कस्टमर बनाकर पति-पत्नी के पास भेजा। तभी पता चला कि पति-पत्नी बाहर से लड़कियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार कर
.
इस दौरान यह भी पता चला कि आरोपी कस्टमर की तलाश में अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाता था। स्टेटस में रेट लिखे होते थे। इसे देखकर कस्टमर उससे संपर्क करते थे।
पुलिस की रेड में मकान के अलग-अलग कमरे से दो लड़कियां मिली। पकड़ी गई लड़कियां रायगढ़ की हैं। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
पहले देखिए ये तस्वीरें-

शिवा नगर के किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मौके पर पति-पत्नी और बाहर से बुलाई गई दो लड़कियां मिलीं।
अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के किराए के मकान में 26 वर्षीय राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ देह व्यापार चला रहा है।
इसकी जानकारी एसएसपी शशि मोहन सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर साइबर और कोतवाली पुलिस की टीम बनाई गई। सीएसपी ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। जैसे ही उस व्यक्ति से संकेत मिला, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मकान में छापा मारा।

यूपी से आकर आरोपी अपनी पत्नी के साथ शिवा नगर में देह व्यापार चला रहा था
मौके पर आपत्तिजनक सामग्री मिले मौके पर राहुल यादव, उसकी पत्नी और बाहर से बुलाई गई दो लड़कियां मिलीं। इसके बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली, जहां कुछ कंडोम मिले। पूछताछ करने पर आरोपी ने बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार चलाने की बात स्वीकार की।

पति-पत्नी बाहर से लड़किया बुलाते थे, पुलिस ने छापा मारकर दोनों पकड़ा
यूपी से आकर किराए के मकान में रह रहा था
उसने बताया कि वह मूल रूप से 299/3-ए, नई बैरहना, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह पिछले करीब तीन महीने से यहां किराए के मकान में रह रहा था।
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन और दो हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मोबाइल में स्टेटस लगाता था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल यादव कस्टमर की तलाश में अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाता था। स्टेटस में 800 से 2500 रुपए तक के रेट लिखे होते थे। इसे देखकर कस्टमर उससे संपर्क करते थे। मकान में मिली लड़कियां रायगढ़ की स्थानीय रहने वाली बताई जा रही हैं।
2 दिन पहले भी पकड़ाए
पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत दो दिनों में दो बड़ी कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई रविवार रात केलो विहार कॉलोनी में हुई थी। वहां किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया। इसके बाद मंगलवार रात को दूसरी कार्रवाई शिवा नगर क्षेत्र में की गई।

………………………..…
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस:कमरे में 3 लड़कियां मिली, ओडिशा-बिलासपुर से बुलाई गईं थी, एजेंट-ग्राहक अरेस्ट

देह व्यापार चालने वाला मुख्य आरोपी और ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में केलो विहार कॉलोनी के किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस खुद कस्टमर बनकर एजेंट के पास पहुंची और सेक्स वर्कर की डिमांड की। इस दौरान पता चला कि एजेंट दूसरे प्रदेश और जिले से लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार करा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
<
