Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raigarh Double Murder Case | NTPC Compensation Dispute | Photos Video Update | बेटे ने पैसे के लिए पिता-नानी को मार डाला: रायगढ़ में पड़ोसी संग मिलकर रस्सी से घोंटा गला, मुआवजा-बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद – Chhattisgarh News
Breaking News

Raigarh Double Murder Case | NTPC Compensation Dispute | Photos Video Update | बेटे ने पैसे के लिए पिता-नानी को मार डाला: रायगढ़ में पड़ोसी संग मिलकर रस्सी से घोंटा गला, मुआवजा-बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद – Chhattisgarh News

By adminOctober 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s1 1759583423
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बेटे ने अपने पिता और नानी को मार डाला। पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बेटे ने पिता और नानी की गला दबाकर हत्या कर दी। NTPC से मिले मुआवजे के पैसे के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने बेटे समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

.

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान बुजुर्ग महिला सुखमेत सिदार (80) और घुराउ राम सिदार (60) के रूप में हुई है। वहीं सुखमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बुजुर्ग महिला सुखमेत सिदार (80) और घुराउ राम सिदार (60) की गला दबाकर हत्या की गई।

बुजुर्ग महिला सुखमेत सिदार (80) और घुराउ राम सिदार (60) की गला दबाकर हत्या की गई।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, ग्राम रायकेरा में गुरुवार (2 अक्टूबर) को आरोपी बेटा रविशंकर सिदार (26) और रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा (83) ने हत्या की साजिश रची। इसके बाद शाम को दोनों ने मिलकर घुराउ राम सिदार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

यह होता देख रही बुजुर्ग सुखमेत सिदार ने जब विरोध किया, तो उसे भी गला दबाकर मार डाला। घुराउ राम सिदार शादी के बाद से ससुराल में रह रहा था। उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं।

ग्राम रायकेरा के इसी घर में दोनों की लाश मिली थी।

ग्राम रायकेरा के इसी घर में दोनों की लाश मिली थी।

सुबह घर में मिली लाश

3 अक्टूबर की सुबह गांव के कोटवार सकिर्तन राठिया ने पुलिस को सूचना दी कि, गांव के घुराउ और सुखमेत का शव घर की परछी में पड़ा है। सूचना मिलते ही एसडीओपी, एफएसएल और घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि दोनों की मौत गला दबाने और मारपीट के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध (धारा 103(1) बीएनएस) दर्ज कर जांच शुरू की।

बेटे ने की थी पिता और नानी की हत्या

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के बेटे रविशंकर सिदार और गांव के ही रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि एनटीपीसी मुआवजा राशि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, इसलिए मार डाला।

आरोपी रविशंकर सिदार और रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी रविशंकर सिदार और रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद कर लिया है। वहीं, आरोपी रविशंकर सिदार और रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा निवासी रायकेरा मांझापारा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही मुआवजे की राशि कितनी थी, इसे लेकर जांच की जा रही है।

………………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

रायगढ़ में दशहरे के दिन सास और दामाद की हत्या: घर में मिली दोनों की लाश, गला घोंटकर मारने की आशंका; बेटी गंभीर घायल

घर में कमरे में मिली सास और दामाद की लाश।

घर में कमरे में मिली सास और दामाद की लाश।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दशहरे के दिन सास और दामाद का मर्डर हुआ है, वहीं, बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। ग्राम रायकेरा में गुरुवार (2 अक्टूबर) को परिवार के 2 सदस्य की लाश घर में मिली है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

250 युवाओं को मिले सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

May 25, 2026

अघोषित बिजली कटौती के विरोध कल कांग्रेस करेगी विद्युत कार्यालय का घेराव

May 25, 2026

स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही शिक्षिका ने मांगा महासमुंद ट्रांसफर, स्कूल शिक्षा सचिव को 3 सप्ताह का अल्टीमेटम

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071860
Views Today : 39
Views Last 7 days : 1930
Views Last 30 days : 4889
Total views : 94461
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.