Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Radheshyam Sharma Hoists Black Flag on Republic Day
Breaking News

Radheshyam Sharma Hoists Black Flag on Republic Day

By adminJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
radhe sharma 1769434509
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राधेश्याम शर्मा के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में काला झंडा लगाकर शोक प्रगट किया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में 26 जनवरी को सभी बड़े उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। वहीं सामाजकि कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा के द्वारा कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी प्रतिमा के पास काला झंडा लगाकर शोक प्रगट किया गया।

.

सोमवार की शाम को सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा हाथों में काला झंडा लेकर सबसे पहले अंबेडकर चौक पहुंचे। यहां उन्होंने शोक प्रकट किया। इसके बाद वे कलेक्टर परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे।

जहां उन्होंने काला झंडा लगाकर मौन रूप से अपना विरोध और दुख व्यक्त किया। इस दौरान राधेश्याम शर्मा ने कहा कि आज तक ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ है जिसकी खुशी मनाई जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। उनके अनुसार अंधाधुंध औद्योगीकरण के कारण भारी वाहनों की चपेट में आकर असमय लोगों की जान जा रही है।

इसके बाद भी इसे रोकने के लिए कोई खास प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा शराब बिक्री के कारण असंख्य परिवार बर्बाद हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है।

लोग बीमार पड़ रहे हैं और प्रदूषण के चलते भी कई लोगों की असमय मौत हो रही है। राधेश्याम शर्मा ने कहा कि संविधान का पालन देश-प्रदेश में नहीं हो रहा है।

राधेश्याम शर्मा ने काला झंडा लगाकर मांग की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए

राधेश्याम शर्मा ने काला झंडा लगाकर मांग की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए

राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग उनका कहना है कि लोकतंत्र पूरी तरह विफल हो चुकी है। ऐसे में राधेश्याम शर्मा ने राष्ट्रपति के नाम संदेश देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और यहां राष्ट्रपति शासन की आवश्यकता है। ताकि छत्तीसगढ़ के आम नागरिको की जीवन की रक्षा हो सके।

तब तक नहीं फहराउंगा तिरंगा राधेश्याम शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि आज काला झंडा लेकर वे शोक मना रहे हैं, क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं, बीमारियों, प्रदूषण और अन्य कारणों से जिन लोगों की मृत्यु हुई है।

उन्हें वे श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने अंत में कहा कि जब तक छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की बहाली नहीं होती, तब तक मैं तिरंगा नहीं फहराऊंगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh College Transforms Ex-Naxalites | Skills Training, New Life

February 9, 2026

मैनपाट महोत्सव 2026…मनोज तिवारी-कनिका कपूर बिखेरेंगे गायकी का जादू:13 फरवरी को CM साय करेंगे शुभारंभ, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, एडवेंचर गेम्स का होगा आयोजन

February 9, 2026

पूर्व मेयर के भतीजे ने स्कूल संचालक से गाली-गलौज की:रायपुर में शोएब ने गाड़ी को टक्कर मारी, जान से मारने की धमकी दी, FIR

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059885
Views Today : 12
Views Last 7 days : 3110
Views Last 30 days : 8066
Total views : 77628
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.