Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Protest against liquor shop on college road in Bijapur | बीजापुर में कॉलेज जाने वाले रास्ते पर शराब-दुकान का विरोध: छेड़छाड़-असुरक्षा से छात्राएं परेशान, SDM को सौंपा ज्ञापन; हटाने की मांग – Bijapur News
Breaking News

Protest against liquor shop on college road in Bijapur | बीजापुर में कॉलेज जाने वाले रास्ते पर शराब-दुकान का विरोध: छेड़छाड़-असुरक्षा से छात्राएं परेशान, SDM को सौंपा ज्ञापन; हटाने की मांग – Bijapur News

By adminDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
EDCA7D59 9442 4B28 81D6 039B0E66072B 1764574178285
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बीजापुर जिले में इंद्रावती शासकीय महाविद्यालय के छात्रों ने 29 नवंबर को कॉलेज मार्ग पर स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

.

असुरक्षा, छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों से परेशान छात्राओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सैकड़ों हस्ताक्षरों वाला एक सामूहिक आवेदन सौंपा।

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि शराब दुकान के आसपास रोजाना नशे में धुत लोग जमा रहते हैं। इससे विशेषकर छात्राओं का कॉलेज आना-जाना बेहद असुरक्षित हो गया है।

सामूहिक हस्ताक्षर करते हुए सौंपा ज्ञापन।

सामूहिक हस्ताक्षर करते हुए सौंपा ज्ञापन।

रोज डर के माहौल से गुजरते है छात्र

छात्रों ने बताया कि वे इस दुकान को हटाने की मांग कई महीने पहले भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एक छात्र ने कहा कि शराब दुकान की वजह से रोज डर के माहौल से गुजरना पड़ता है। पहले भी आवेदन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

एसडीएम कार्यालय पहुंचे दर्जनों छात्रों ने सामूहिक हस्ताक्षर करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शराब दुकान नहीं हटाई गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। कई छात्राओं ने भी असुरक्षा का मुद्दा उठाया और बताया कि रोजाना होने वाली कमेंटबाजी और रोक-टोक जैसी घटनाओं से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

आवश्यक कार्रवाई का मिला आश्वासन

एसडीएम ने छात्रों का आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, छात्रों ने स्पष्ट किया कि इस बार वे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय चाहते हैं।

कॉलेज मार्ग की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गंभीर रूप से सामने आया है। अब देखना होगा कि प्रशासन छात्रों की इस मांग पर कितनी जल्दी और क्या कार्रवाई करता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Drug smuggler arrested near Science College ground | रायपुर में ढाई लाख का ड्रग्स बेचते 2 आरोपी पकड़ाए: साइंस कॉलेज के पास ग्राहक ढूंढ रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – Chhattisgarh News

December 6, 2025

The young man said – have sex with me… or I will get you killed | युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड की, धमकाया: कहा- उठवा लुंगा, अलग-अलग नंबरों से अश्लील बातें की, पति को मारने की धमकी दी – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Action against illegal paddy in Raipur | रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त: 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक चला अभियान, 42 मामलों में हुई कार्रवाई – Raipur News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046835
Views Today : 37
Views Last 7 days : 1400
Views Last 30 days : 3728
Total views : 62496
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.