![]()
नवा रायपुर में विकसित की जा रही ‘मेडिसिटी’ परियोजना मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की तरह उभर रही है। यह परियोजना भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सबसे बड़ी प्राथमिकता है। नवा रायपुर पहले से शिक्
.
अब मेडिसिटी इसे राष्ट्रीय हेल्थकेयर कैपिटल के रूप में स्थापित करने जा रहा है। इसकी भौगोलिक स्थिति छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, यूपी और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए भी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का मजबूत विकल्प बनेगी।
स्वास्थ्य के साथ रोजगार भी: मेडिसिटी सिर्फ मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों का भी बड़ा केंद्र बनेगी। स्वास्थ्य, फार्मा, वेलनेस, मेडिकल एजुकेशन और सपोर्ट सेवाओं में हजारों रोजगार सृजित होंगे। आसपास किफायती आवास और व्यवसायिक अवसर विकसित होंगे।
श्रीसत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल और बालको कैंसर हॉस्पिटल जैसे संस्थान पहले से नवा रायपुर को मजबूत मेडिकल आधार दे रहे हैं। बाल हृदय और कैंसर उपचार में ये अस्पताल राष्ट्रीय पहचान बना चुके हैं, जिससे मेडिसिटी की उपयोगिता और बढ़ जाती है।
नवा रायपुर एयरपोर्ट और रेलवे की उत्कृष्ट कनेक्टिविटी इसे मेडिकल टूरिज्म का उभरता हब बना रही है। हर वर्ष 7 करोड़ से अधिक यात्री इस रूट का उपयोग करते हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के बाद विदेशी मरीजों की भी संख्या तेजी से बढ़ेगी।
स्वास्थ्य सुविधा के साथ रोजगार भी
नवा रायपुर मेडिसिटी आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र को आधुनिक, सुलभ और किफायती सेवाएं प्रदान करेगी। नवा रायपुर मेडिसिटी आने वाले दशकों में छत्तीसगढ़ की आर्थिक, स्वास्थ्य और सामाजिक प्रगति का नया इंजन बनेगी। यही इसकी सबसे बड़ी पहचान होगी। – विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री
<
