![]()
बिलासपुर | पचपेड़ी के ग्राम चिल्हाटी में बुधवार को प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की तैयारी की जा रही थी। सभा में 30 से अधिक लोगों को बुलाया गया था। कार्यक्रम आगे बढ़ पाता, उससे पहले ही बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया
.
आरोप है कि उन्हें कथित तौर पर प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने प्रेरित किया जा रहा था। इसकी जानकारी बजरंग दल के नारायण पटेल को मिली, जिन्होंने सदस्यों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। माहौल बिगड़ने की सूचना मिलते ही पचपेड़ी थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति संभाली। पुलिस ने अनिता नायक (32) चिल्हाटी, अम्बद देवदास (52) बलौदाबाजार और जे. प्रभाकर राव (38) बलौदाबाजार को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद तीनों के खिलाफ धारा 299, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आयोजकों ने सभा के बाद भोजन की भी व्यवस्था की थी। ग्रामीणों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भोजन और अन्य प्रलोभन देकर एकत्रित किया गया था।
<
