![]()
.
जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा प्रधानमंत्री केयर व प्रवर्तकता कार्यक्रम से लाभान्वित बालकों को वार्षिक गतिविधि कार्यक्रम के तहत कलेक्टोरेट का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बच्चों ने अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय व अपर कलेक्टर जीएल यादव सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। कलेक्टर ने बच्चों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और देखरेख से जुड़ी जानकारी ली और सभी बच्चों को स्नेहपूर्वक भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों को पार करने के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और परिश्रम सबसे बड़ी ताकत हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी अंजूबाला शुक्ला ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भ्रमण से बच्चों को शासन की योजनाओं की समझ बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित होने का अवसर मिला।
<
