Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Pickup loaded with 30 quintals of illegal paddy seized in Jashpur | जशपुर में 30 क्विंटल अवैध धान से भरी पिकअप जब्त: झारखंड से छत्तीसगढ़ लाते समय नाकाबंदी में पकड़ा गया, ड्राइवर वाहन छोड़कर हुआ फरार – Jashpur News
Breaking News

Pickup loaded with 30 quintals of illegal paddy seized in Jashpur | जशपुर में 30 क्विंटल अवैध धान से भरी पिकअप जब्त: झारखंड से छत्तीसगढ़ लाते समय नाकाबंदी में पकड़ा गया, ड्राइवर वाहन छोड़कर हुआ फरार – Jashpur News

By adminJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
86cf07fa 8ae4 4f3d 8a86 42f127fc3117 1768049080966
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर पुलिस ने अवैध धान तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। जिले में सरहदी राज्यों से हो रहे अवैध धान परिवहन पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। इसी क्रम में, एक पिकअप वाहन से 30 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 69 हजार रुपये है। यह कार्रवा

.

पुलिस को 9 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन क्रमांक JH-01-GH-8011 में झारखंड से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध धान लाया जा रहा है। इस सूचना पर चौकी ऊपर कछार पुलिस ने गढ़वा केला के पास ग्रामीण मार्गों पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी।

cb6208dc 177a 4f05 a617 ae581c978cfb 1768049080969

पिकअप की तलाशी में 30 क्विंटल जब्त

नाकाबंदी के दौरान, संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 60 बोरियों में 30 क्विंटल धान लदा हुआ पाया गया।

वाहन नंबर के आधार पर की गई जांच में पता चला कि पिकअप ग्राम करडेगा निवासी रंजीत साहू के नाम पर पंजीकृत है। जब्त किया गया धान थाना तपकरा के ग्राम सिंगीबहार निवासी 25 वर्षीय शिवम यादव का बताया जा रहा है। पुलिस ने धान से संबंधित वैध दस्तावेज और मंडी टोकन मांगे, लेकिन कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

वैध दस्तावेज न मिलने के कारण, पुलिस ने पिकअप वाहन और उसमें लदे सभी धान को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए इसे जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जशपुर धान घोटाला…6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:समिति प्रबंधक दमोह से कोरबा तक छिपता रहा, पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी अब भी फरार

January 21, 2026

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

January 21, 2026

घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मार डाला:कवर्धा में सल्फास की गोली खिलाकर हत्या, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पति को भेजा जेल

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056120
Views Today : 112
Views Last 7 days : 2038
Views Last 30 days : 7033
Total views : 72392
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.