Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » PG College team wins men and women basketball competition | महिला-पुरुष बास्केट बॉल स्पर्धा में पीजी कॉलेज की टीम विजेता – Korba News
Breaking News

PG College team wins men and women basketball competition | महिला-पुरुष बास्केट बॉल स्पर्धा में पीजी कॉलेज की टीम विजेता – Korba News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app 1765621928693d40a86521c image cropper 1765621893328
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



app 1765621928693d40a86521c image cropper 1765621893328

.

टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में शनिवार को परिक्षेत्र स्तरीय महिला-पुरुष बास्केट बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की टीम विजेता रही, जबकि मेजबान केएन कॉलेज उपविजेता।

पीजी और मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के बीच महिला वर्ग की हुई रोमांचक भिड़ंत में बाजी मारते हुए महिला वर्ग से भी पीजी कॉलेज की टीम ने विजेता के खिताब पर कब्जा कर स्टेट लेवल में प्रवेश किया। मिनीमाता की टीम उपविजेता रही। उच्च शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप आयोजित प्रतियोगिता में 3 कॉलेजों की महिला-पुरुष बास्केट बॉल टीम ने भाग लिया। इनमें जिले की अग्रणी उच्च शिक्षा संस्था गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, केएन कॉलेज व गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता केएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने किया। उन्होंने खिलाड़ी को प्रेरित करते हुए कहा आप सभी अच्छे खिलाड़ी बनें और अपने साथियों को भी किसी न किसी पसंदीदा खेल से जुड़ने प्रोत्साहित करें।

विशिष्ट अतिथि रहे जिले के वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी व पीजी कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. बोगीशंकर राव ने कहा खिलाड़ी भावना और पूरे उत्साह से खेलें, विश्वविद्यालय की टीम में जगह हासिल करें। डॉ. राव ने बताया विजेता टीमें अब 16 जनवरी से राज्यस्तरीय स्पर्धा में कोरबा सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेंगी। पुरुष वर्ग की स्टेट स्पर्धा एलसीआईटी व महिला बास्केट बॉल टीम राजनांदगांव में स्टेट खेलने जाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा के क्रीड़ाधिकारी व प्रतियोगिता के सिलेक्टर रविन्द्र ध्रुव, सेलेक्टर, मिनीमाता कॉलेज की खेल प्रभारी अनिमा तिर्की, केएन कॉलेज के खेल प्रभारी टीवी नरसिम्हम, बीके वर्मा, बृजेश तिवारी, डॉ. सुनील तिवारी, ओपी साहू, अनिल राठौर, मीडिया पर्सन विकास पाण्डेय, निर्णायक हर्ष साहू, हिरबस साहू, प्रवीण कुमार, एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी दीपक साहू उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Police Deny Papa Rao Killed; Telangana BJP Claims Encounter

January 21, 2026

भिलाई में जीएसटी का छापा:हरिओम इन्गोट्स एंड पावर लिमिटेड में कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, 5 साल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

January 21, 2026

बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं का रहेगा जमावड़ा:नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार समारोह आज; पूर्व CM बघेल को छोड़ सभी दिग्गज रहेंगे मौजूद

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056040
Views Today : 30
Views Last 7 days : 1956
Views Last 30 days : 6951
Total views : 72310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.