Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » People’s health is deteriorating due to changing weather | बदलते मौसम में बिगड़ रही लोगों की सेहत: अकेले राजधानी से रोज वायरल और सर्दी-खांसी के 600 मरीज निकल रहे; डॉक्टरों की सलाह- मन से लें दवाइयां – Raipur News
Breaking News

People’s health is deteriorating due to changing weather | बदलते मौसम में बिगड़ रही लोगों की सेहत: अकेले राजधानी से रोज वायरल और सर्दी-खांसी के 600 मरीज निकल रहे; डॉक्टरों की सलाह- मन से लें दवाइयां – Raipur News

By adminJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
chatgpt image jan 8 2026 120423 pm 1767858987
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। पिछले तीन से चार दिनों में सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल फीवर, सर्दी-खांसी के मरीजों कर संख्या में इजाफा हुआ है। अकेले राजधानी रायपुर में 600 से ज्यादा मरीज वायरल फीवर जैसे लक्षणों के साथ इलाज के ल

.

कुछ केस में ऐसा भी हुआ कि ठीक होने के दो-तीन दिन बाद बीमारी दोबारा लौट रही है। सामान्य सर्दी-खासी या वायरल में ऐसा नहीं होता। इससे मरीजों को लंबे समय तक थकान, चक्कर और काम करने में परेशानी हो रही है।

पिछले चार दिनों हर दिन औसतन 600 मरीज को सर्दी-खांसी की शिकायत

  • आंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) – 210
  • जिला अस्पताल – 165
  • सिविल अस्पताल, राजा तालाब – 50
  • सिविल अस्पताल, गुढ़ियारी – 40
  • सिविल अस्पताल, भाठागांव – 40
  • सिविल अस्पताल, हीरापुर – 30
  • खोखो पारा अस्पताल – 40
  • मठपुरैना अस्पताल – 35

3 दिन बाद दोबारा बुखार आए तो डॉक्टर के पास जाएं

डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के वायरल फीवर की शुरुआत में आमतौर पर गले में दर्द और हल्का बुखार होता है। शुरुआती 24 से 48 घंटे में मरीज इसे सामान्य समझकर काम पर चला जाता है या घरेलू दवाओं से काम चला लेता है।

इसके बाद कुछ दिन बुखार उतर जाता है, लेकिन तीसरे या चौथे दिन अचानक तेज बुखार, शरीर टूटना, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और अत्यधिक कमजोरी के साथ बीमारी फिर उभर आती है।

सर्दी-खांसी लंबे समय तक हो तो डॉक्टर को दिखाएं। (AI तस्वीर)

सर्दी-खांसी लंबे समय तक हो तो डॉक्टर को दिखाएं। (AI तस्वीर)

ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि यदि बुखार 3 दिन बाद दोबारा बुखार आ जाए, कमजोरी लगातार बढ़े, पेशाब कम हो या शरीर में ज्यादा दर्द या चक्कर जैसा लग रहा हो तो डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं।

बिना जांच कराएं न लें दवाइयां

सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी का कहना है कि-

“मौसम में उतार-चढ़ाव, बढ़ता प्रदूषण और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण वायरल और बुखार के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कई मरीजों में डेंगू और मलेरिया जैसे लक्षण भी सामने आ रहे हैं।

ऐसे में बिना जांच दवा लेना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि मरीज ब्लड जांच, प्लेटलेट काउंट सहित जरूरी जांच जरूर कराएं।”

ऐसे पहचानें नया वायरल

  • पहले 1–2 दिन: गले में दर्द और हल्का बुखार
  • फिर 2–3 दिन: अस्थायी राहत
  • इसके बाद: अचानक तेज बुखार, जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और अत्यधिक कमजोरी

बचाव के जरूरी उपाय

  • बुखार उतरने के बाद भी पूरा आराम करें
  • पर्याप्त पानी और ओआरएस लें
  • बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें
  • बाहर का खाना और ठंडी चीजों से बचें
  • मच्छरों से बचाव करें और साफ-सफाई बनाए रखें

डॉक्टरों के मुताबिक लापरवाही इस वायरल को लंबा और गंभीर बना सकती है, इसलिए शुरुआती लक्षणों को हल्के में न लें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से चोरी:खरीददारी करने पहुंची महिला ने सोने के चेन चुराए; CCTV में दिखा चेहरा, तलाश जारी

January 21, 2026

Chhattisgarh Police Deny Papa Rao Killed; Telangana BJP Claims Encounter

January 21, 2026

भिलाई में जीएसटी का छापा:हरिओम इन्गोट्स एंड पावर लिमिटेड में कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, 5 साल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056041
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1957
Views Last 30 days : 6952
Total views : 72311
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.