सरगुजा जिले में धान उपार्जन एवं मिलिंग में गड़बड़ी के मामले में एक राइस मिल को सील कर दिया गया है। लखनपुर स्थित जगदंबा राइस मिल में की गई जांच के दौरान राइस मिल से 80 लाख रुपए का धान गायब मिला। गायब धान को फिर से समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए बेचे जाने
.
जानकारी के मुताबिक, लखनपुर तहसीलदार अंकिता पटेल, नायब तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक के संयुक्त टीम द्वारा लखनपुर के जगदंबा राइस मिल में छापा मारा गया। जांच में पता चला कि राइस मिल द्वारा रिकार्ड में समितियों से कुल 13,480 क्विंटल धान उठाव दिखाया गया है। मौके पर किए गए भौतिक सत्यापन में केवल 10,880 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया। राइस मिल में कुल 2,600 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए से अधिक है।
सत्यापन में धान गायब मिलने पर कार्रवाई
सील किया गया राइस मिल, होगी जांच प्रशासनिक अमले ने जगदंबा राइस मिल को सील कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। राइस मिल के संचालक हरविंद अग्रवाल हैं जो राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण एवं जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
सरगुजा जिले में राइस मिलर्स पर दूसरी कार्रवाई सरगुजा जिले में राइस मिलों पर की गई यह दूसरी कार्रवाई है। इसके पूर्व 18 दिसंबर 2025 को मेसर्स शिवम फूड प्रोडक्ट, कंठी स्थित राइस मिल की जांच की गई थी, जिसमें एक करोड़ 22 लाख कीमत का 3946 क्विंटल धान कम पाया गया था। राइस मिल द्वारा कुल 11,880 क्विंटल धान का उठाव करना बताया गया, जबकि भौतिक सत्यापन में 9,867 बोरी धान कम मिला।
निरीक्षण के दौरान मिलिंग कार्य एवं मशीन बंद पाई गई तथा स्टॉक संबंधी अभिलेख एवं दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। मामले में छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिका 4(3), 4(5), 6(1) एवं 6(3) का उल्लंघन पाया गया है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण पेश किया गया है।
फिर से खरीदी में खपाया जा रहा धान राइस मिलरों द्वारा धान को फिर से समर्थन मूल्य में खरीदी में खपाए जाने की आशंका है। राइस मिलरों द्वारा कागजों में ही धान का उठाव कर लिया जाता है, जिससे समितियों में धान को बिचौलियों एवं दूसरे किसानों के नाम पर चढ़ा दिया जाता है। इसके अलावे राइस मिलरों द्वारा उठाया गया धान राइस मिलों के बजाय बिचौलियों को दे दिया जाता है जो समितियों में धान का खपाते हैं। अब
तक 10 प्रतिशत उठाव, खरीदी हो सकती है प्रभावित इस वर्ष कस्टम मिलिंग में राइस मिलरों ने रूचि नहीं दिखाई है। राइस मिलरों द्वारा अब तक समितियों से मात्र 10 प्रतिशत धान का उठाव किया गया है, जिसके कारण कई समितियों में धान रखने की जगह नहीं बची है एवं धान खरीदी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
<
