![]()
.
सेवा सहकारी समितियों में धान खरीदी केन्द्रों का शुभारंभ किया गया। सेवा सहकारी समिति कोसला में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में हुआ। सांसद ने धान खरीदी केंद्र में एक किसान के धान से भरा बोरे को इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन से तौलकर खरीद की शुरुआत की।
उन्होंने कहा हमारी सरकार में किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और उन्हें अपने परिश्रम का उचित मूल्य भी दिया जाएगा। कोसला धान खरीदी केंद्र में सुदृढ़ व्यवस्था को देखकर अतिथियों ने समिति की तारीफ भी की। समिति के प्रबंधक रितेश तिवारी ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, भाजपा नेता संतोष कुमार लहरे, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, पामगढ़ शाखा प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्यास वर्मा, मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, महामंत्री सुधीर तिवारी, मानेश जांगड़े, उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, पूर्व प्रबंधक त्रिलोकी नाथ तिवारी, गंगा राम टंडन, कांग्रेस नेता नीरज खूंटे, कृषि विस्तार अधिकारी एडी खरे, राम खिलावन वर्मा, कोसला सरपंच राजकुमार नारंगे, भंवतरा सरपंच राजाराम कश्यप, फिरत राम कुर्मी, बसंत कुमार साहू, चौथराम बघेल, अवधेश कुमार साहू, भीमबली नायक मौजूद रहे।
<
