![]()
.
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में तहसील लवन अंतर्गत उपार्जन केन्द्र धाराशिव में मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की गई। उपार्जन केन्द्र के प्राधिकृत अधिकारी गजानंद साहू, प्रभारी प्रबंधक तुलसी बर्मन एवं ग्राम पंचायत धाराशिव की सरपंच सम्मे पटेल ने पारंपरिक रूप से तराजू और बाट की पूजा कर प्रथम किसान का धान तौलकर केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कुम्हारी के किसान नेपाल सिंह ठाकुर ने पहले दिन का टोकन लिया था। उन्होंने कुल 21.60 क्विंटल धान केंद्र में बेचा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से प्रति क्विंटल 3100 रुपए और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से की जा रही खरीदी किसानों के लिए लाभकारी है। किसान नेपाल ठाकुर ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता, त्वरित प्रक्रिया, समय पर भुगतान और किसानों के हित में बनाई गई नीतियों ने भरोसा बढ़ाया है। केंद्र में छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाओं के कारण किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। प्रशासनिक टीम भी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखे हुए है।
शुभारंभ पर ये रहे मौजूद: सरपंच सम्मे पटेल, उप सरपंच सुनीता चेलक, केशव पटेल, ओम सिंह क्षत्रिय, कौशल प्रसाद रजक, उमेंद राम विश्वकर्मा, मीना बाई घृतलहरे, कला बाई पैकरा, कुमारी बाई यादव, दुरपति जायसवाल, लहर सिंह पैकरा, जमुना बाई वर्मा, कीमा भारद्वाज, मोहनलाल टंडन, बंशीलाल चेलक, राम प्यारी साहू, रूखमणी ठेठवार, कुमारी बाई यदु, कंठे यादव, उषा बाई लोधी, अजय कुमार भारद्वाज, श्यामसुंदर लोधी, दुलेश्वर जायसवाल, महेन्द्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
<
