Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Opposition to the re-deployment of Panchayat Secretary in MCB | MCB में पंचायत सचिव की दोबारा तैनाती का विरोध: सरपंच-पंच और ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, भ्रष्टाचार के आरोपों से किया इनकार – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Opposition to the re-deployment of Panchayat Secretary in MCB | MCB में पंचायत सचिव की दोबारा तैनाती का विरोध: सरपंच-पंच और ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, भ्रष्टाचार के आरोपों से किया इनकार – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ec95b3f0 f077 4cd6 b383 87a5ce70955b 1767960370623
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के केल्हारी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरौरीडांड़ में पंचायत सचिव की पुनः पदस्थापना को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सचिव लक्ष्मी तिवारी के खिलाफ लामबंद हो गए हैं और उनके पुनः

.

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव लक्ष्मी तिवारी पूर्व में बिरौरीडांड़ में पदस्थ थीं। जहां उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया। ग्रामीणों के अनुसार, छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी घूस मांगी जाती थी, जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसी के चलते जुलाई 2025 में उनका तबादला खड़गवां विकासखंड किया गया था।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि तबादले के बावजूद सचिव की ओर से लगभग छह माह तक नए सचिव को प्रभार नहीं सौंपा गया। जिससे पंचायत के विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए। अब पुनः सचिव लक्ष्मी तिवारी को बिरौरीडांड़ में पदस्थ किए जाने से पंचायत में भारी नाराजगी है।

3149b447 e15d 46ed a4b7 f8405583463e 1767960370623

पदस्थापना निरस्त करने की मांग

सरपंच और ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पुनः पदस्थापना निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

fa4e89bd 9500 4d3f 817a d2265ca978c1 1767960370622

ट्रांसफर को बताया प्रशासनिक त्रुटि

वहीं, पूरे मामले पर पंचायत सचिव लक्ष्मी तिवारी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 में उनका ट्रांसफर जरूर हुआ था, लेकिन प्रशासनिक त्रुटि के कारण मूल पदस्थापना बिरौरीडांड़ के स्थान पर अतिरिक्त प्रभार वाले ग्राम पंचायत ताराबहरा से खड़गवां विकासखंड दर्शाया गया, जिससे प्रभार सौंपने में तकनीकी दिक्कतें आईं। अब सुधार के बाद उनकी पुनः पदस्थापना बिरौरीडांड़ में की गई है।

विरोध को ठेकेदार प्रायोजित बताया

भ्रष्टाचार के आरोपों पर सचिव ने कहा कि यह विरोध एक ठेकेदार की ओर से प्रायोजित है। उनके अनुसार, ग्राम पंचायत में प्राथमिक शाला का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे सरपंच और उपसरपंच की ओर से कराया जा रहा है। ठेकेदार को आशंका है कि उनके आने से निर्माण कार्य में अनियमितता पर रोक लगेगी, इसी कारण ग्रामीणों को भड़काकर विरोध कराया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

January 21, 2026

घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मार डाला:कवर्धा में सल्फास की गोली खिलाकर हत्या, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पति को भेजा जेल

January 21, 2026

जशपुर में 55 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:कार की सीट के नीचे और डिक्की में छिपाया, ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056120
Views Today : 112
Views Last 7 days : 2038
Views Last 30 days : 7033
Total views : 72392
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.