![]()
.
बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने नवंबर मंे सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा और उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर में किया। इस दौरान सेफी चेयरमेन व ओए अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, रेमी थॉमस, सचिव प्रहलाद मौर्य, अनु पी उपस्थित थे। समारोह में सितंबर माह में सेवानिवृत्त हुए जीएम संजय द्विवेदी, मुनीस्वामी वेंकटेश बाबू, अरविंद गुप्ता, अशोक कुमार अग्रवाल, एजीएम अजय कुमार खानजोडे, संजय कुमार सक्सेना, राकेश कुमार शर्मा, संजय कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार चौधरी, हुमन लाल मंडावी, सीनियर मैनेजर बीरेन्द्र कुमार पैकरा, मैनेजर प्रदीप तिवारी, डिप्टी मैनेजर सुधीर संगवाई का सम्मान कर अभिनंदन पत्र और सम्मान राशि प्रदान की। इसके बाद रिटायर अफसरों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बीएसपी आने वाले समय में बीएसपी प्रबंधन को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
<
